Champions Trophy 2025: टीम इंडिया में इस समय सब-कुछ ठीक नहीं चल रहा है। ऐसा लग रहा है कि चैम्पियंस ट्रॉफी में किन खिलाड़ियों को मौका मिलना चाहिए और किसे नहीं, इसको लेकर हेड कोच गौतम गंभीर और भारतीय टीम के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच सहमति नहीं बन सकी है। दावा किया गया है कि गंभीर और अगरकर भारत की चैंपियंस ट्रॉफी टीम में श्रेयस अय्यर, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और केएल राहुल को शामिल करने को लेकर एकमत नहीं थे और इसको लेकर दोनों के बीच बहस भी हुई थी।
‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कथित तौर पर यह बहस अय्यर को टीम में बनाए रखने और केएल राहुल और ऋषभ पंत के बीच वनडे के लिए पहली पसंद के विकेटकीपर को लेकर थी। इसमें कहा गया, ‘सिलेक्शन कमिटी के प्रमुख अगरकर ने चैंपियंस ट्रॉफी टीम की घोषणा करते हुए दावा किया था कि विकेटकीपर के रूप में पंत पहली पसंद हैं। जैसा कि पता चला, पंत टीम में एकमात्र खिलाड़ी हैं जिन्हें इंग्लैंड सीरीज में तीन वनडे मैचों में खेलने का मौका नहीं मिला।’
यह भी पढ़ें: Champions Trophy 2025: पाकिस्तान की सबसे बड़ी कमजोरी आई सामने, छिन सकता है खिताब
इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में विराट की जगह खेले थे अय्यर
बता दें कि अय्यर को भारत-इंग्लैंड के बीच पहले वनडे से बाहर रखा गया था, लेकिन आखिरी समय में विराट कोहली के चोटिल होने के बाद उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया। इस मैच में उन्होंने बेहतरीन पारी खेली थी। इस पर दुबई के लिए टीम के रवाना होने से पहले गंभीर ने कहा था कि अय्यर को पूरी सीरीज में बेंच पर नहीं बैठाया जाना चाहिए था। उन्होंने बताया था कि वे यशस्वी जायसवाल को वनडे में मौका देना चाहते थे और इसलिए उन्हें डेब्यू का मौका दिया गया। इस बीच अय्यर ने इंग्लैंड के खिलाफ दो फिफ्टी जड़ीं और इस तरह नंबर 4 बल्लेबाज के रूप में अपनी जगह पक्की कर ली।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारत का स्क्वाड- रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, शुभमन गिल (उप-कप्तान), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, रविंद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती।
यह भी पढ़ें: WPL 2025: गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स के भिड़ंत आज, देखें दोनों टीमों की संभावित Playing 11
संबंधित खबरें
पंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
43 mins ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
1 hr agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
1 hr agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
2 hrs agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
3 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
4 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
5 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
12 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
13 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines