Gautam Gambhir 5 Lesser Known Facts: टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने अब राजनीति छोड़ने का फैसला कर लिया है। क्रिकेट छोड़ने के बाद भी गौतम गंभीर अक्सर अपने बेबाक बयानों के चलते सुर्खियों में बने रहते है। साल 2011 के वनडे विश्व कप में गौतम गंभीर ने टीम इंडिया के काफी शानदार पारी खेली थी और टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। चलिए आज हम आपकों गौतम गंभीर से जुड़ी कुछ ऐसी बातें बताते हैं जिनको बेहद कम ही लोग जानते होंगे।
1. जन्म के 18 दिन बाद ही दादा-दादी ने ले लिया था गोद
गौतम गंभीर का जन्म 10 अक्टूबर 1981 में हुआ था। जन्म के कुछ दिन बाद ही गौतम गंभीर को उनके दादा-दादी ने गोद ले लिया था। जिसके बाद गौतम गंभीर को पालने के लिए उनके दादा-दादी अपने साथ ले गए थे। तब से गंभीर उनके साथ ही रह रहे हैं। साल 2019 में गौतम गंभीर की दादी का 87 साल की उम्र में निधन हो गया था।
2. परिवार के प्रति ज्यादा झुकाव
गौतम गंभीर ने जिस लगन से टीम इंडिया के लिए क्रिकेट खेला है। वहीं लगन उनकी अपने परिवार के लिए भी देखने को मिलती है। साल 2011 में गौतम ने नताशा जैन से शादी की थी। गौतम गंभीर की दो बेटियां है जिनके नाम अजीन और अनाइजा है। अक्सर फ्री टाइम पूर्व क्रिकेटर अपने परिवार के साथ ही बिताना चाहते हैं।
3. प्लेस्टेशन गेम है काफी पसंद
क्रिकेट के मैदान पर गौतम गंभीर ने बड़े-बड़े गेंदबाजों के छक्के छुड़ाए थे, अपने शानदार प्रदर्शन के चलते गौतम गंभीर ने काफी तारीफे भी बटौरी थी। वहीं क्रिकेट से अलग गंभीर को प्लेस्टेशन गेम खेलने का काफी शौक है।
4. टेस्ट क्रिकेट में एक खास उपलब्धि
गौतम गंभीर का टेस्ट करियर काफी शानदार रहा है। उनके नाम एक बेहद ही खास उपलब्धि भी दर्ज है जो अब तक किसी भी भारतीय क्रिकेटर के नाम नहीं है। गौतम गंभीर एकमात्र ऐसे भारतीय खिलाड़ी हैं जिन्होंने 4 टेस्ट सीरीज में लगातार 300 से ज्यादा रन बनाने का कारनामा किया है।
5. सेना में जाने का अधूरा सपना
गौतम गंभीर का सपना सेना में जाकर देश की सेवा करने का था। हालांकि अपने इस सपने को गंभीर पूरा नहीं कर पाए, जिसको लेकर आज तक गौतम खेद व्यक्त करते हैं।
ये भी पढ़ें:- चुनावी मैदान में नहीं, अब क्रिकेट के मैदान पर दिखेंगे गौतम गंभीर, जानें किन जिम्मेदारियों के कारण लिया ये फैसला
ये भी पढ़ें:- महीने का 30 लाख, साल का साढ़े 3 करोड़ खर्चा; Gautam Gambhir क्या इसलिए छोड़ना चाहते राजनीति?
संबंधित खबरें
अगरकर की विदाई के बाद BCCI का फैसला, लक्ष्मण को मिली बड़ी खास जिम्मेदारी
34 mins ago4 मैच, सिर्फ 29 रन… खराब फॉर्म से जूझ रहे संजू सैमसन, वैभव को मिलेगा मौका?
1 hr agoपूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, तीन टेनिस खिलाड़ियों की मौत
2 hrs agoलियोनेल मेसी हुए रिटायर, अर्जेंटीना को 3-0 से जीत दिलाकर कहा अलविदा
3 hrs agoअजीत अगरकर के कारण टीम इंडिया में नहीं हो रही थी भुवनेश्वर कुमार की वापसी?
4 hrs agoबल्ले से चमके श्रेयस अय्यर, तूफानी शतक के दम पर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
11 hrs agoIND vs NZ: कैसे हुई 4 साल बाद भुवनेश्वर कुमार की वापसी, जानें इनसाइड स्टोरी
12 hrs agoभारत ने पहले T20 में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा, अय्यर ने लगाया शतक
12 hrs agoभारतीय वुमेंस क्रिकेट टीम की नई कप्तान बनीं स्मृति मंधाना
13 hrs agoIND A vs NZ A: मल्टी डे टेस्ट सीरीज के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines