World Cup 2011 Yuvraj Singh: टीम इंडिया ने 14 साल पहले वनडे विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था। एमएस धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप 2011 के फाइनल में श्रीलंका को हराकर खिताब पर कब्जा किया था। इस टूर्नामेंट में दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह ने कमाल का प्रदर्शन किया था। युवराज ने गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन करके टीम इंडिया को चैंपियन बनाने में अहम रोल निभाया था, लेकिन अब उस वक्त टीम इंडिया के हेड कोच रहे गैरी कर्स्टन ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि युवराज का वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में चयन उतना आसान नहीं रहा था वे लगभग टीम से बाहर ही थे।
युवराज सिंह को टीम में चाहते थे कप्तान धोनी
रेडिफ.कॉम से बातचीत करते हुए टीम इंडिया के पूर्व विश्व विजेता कोच गैरी कर्स्टन ने कहा कि “युवराज सिंह का वर्ल्ड कप 2011 के लिए टीम में चयन उतना आसान नहीं था। 15 खिलाड़ियों को चुनने के लिए सेलेक्टर्स के बीच काफी बहस हुई थी। शुक्र है हमने युवराज को टीम में चुना। मैं हमेशा से युवराज का बहुत बड़ा प्रशंसक रहा हूँ। हमारे बीच बहुत अच्छे संबंध थे, जैसे कभी-कभी वह मुझे बहुत परेशान कर देते थे, लेकिन मैं उनसे प्यार करता था। वह अच्छे खिलाड़ी थे।”
आगे उन्होंने बताया कि मैं और धोनी हम दोनों ही युवराज सिंह को वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में चाहते थे। क्योंकि उनके पास काफी अनुभव था, जो हमने देखा भी और अंत में हम खिताब भी जीत गए।
प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे युवराज सिंह
वर्ल्ड कप 2011 में युवराज सिंह का प्रदर्शन काफी शानदार रहा था। उन्होंने इस टूर्नामेंट में बल्लेबाजी करते हुए 362 रन बनाए थे। इसके अलावा बात अगर उनके गेंदबाजी प्रदर्शन की करें तो युवी ने गेंदबाजी करते हुए 15 विकेट चटकाए थे। उनके इस शानदार प्रदर्शन के चलते युवराज सिंह को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया था। फाइनल में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर 28 साल के बाद विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था।
ये भी पढ़ें:- शुभमन की कप्तानी पर तोड़ी गुरु गैरी ने चुप्पी, धोनी बनने के लिए करना होगा बस एक काम!
संबंधित खबरें
गंभीर को नहीं वैभव पर भरोसा? लक्ष्मण की कोचिंग में मिले हैं लगातार मौके
43 mins agoसूर्या फिर हुए इग्नोर, रणजी ट्रॉफी के अगले मैच के लिए मुंबई की टीम का ऐलान
1 hr agoPM मोदी ने इशारों ही इशारों में की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ
8 hrs ago'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...' वैभव सूर्यवंशी ने पैपराजी को दी चेतावनी
9 hrs agoIND vs NZ: भारतीय टेस्ट टीम सिलेक्शन पर आए 4 अपडेट
9 hrs agoIND vs WI: लगातार चौथी टी20 हार से भड़के आकाश चोपड़ा
10 hrs agoपूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
10 hrs agoबेंगलुरु में कैसा रहा है भारत-वेस्टइंडीज का टी20I रिकॉर्ड? देखें आंकड़ें
10 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी चिंता
11 hrs ago5वें टी20I में वैभव को मिलेगा मौका? ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines