Rishabh Pant: भारतीय टीम इंग्लैंड की सरजमीं पर घरेलू टीम के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। पहला मैच 20 जून से हेडिंग्ल में खेला जा रहा है। इस मैच में ऋषभ पंत ने कमाल की बल्लेबाजी की और शतक जमा दिया। पंत, अपनी दमदार पारी के दमपर भारत के लिए टेस्ट प्रारूप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए। उन्होंने 1 हाथ से छक्का मारकर अपना शतक पूरा किया था। इसके बाद कमेंट्री कर रहे सुनील गावस्कर ने ऋषभ पंत की तारीफ की। हालांकि कुछ महीने पहले सुनील गावस्कर ने पंत को सरेआम लाइव मैच में लताड़ा था। और उन्हें स्टुपिड, स्टुपिड, स्टुपिड तक कह दिया था।
पंत के फैन हुए गावस्कर
भारतीय टीम जब बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया गई थी, तब पंत भी भारतीय टीम का हिस्सा थे। चौथे मैच में पंत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गैरजिम्मेदाराना शॉट खेलकर आउट हुए थे। इसके बाद कमेंट्री कर रहे सुनील गावस्कर ने पंत के शॉट पर भड़ास निकाली थी और स्टुपिड, स्टुपिड, स्टुपिड तक कह दिया था।
हालांकि अब इंग्लैंड के खिलाफ ऋषभ पंत ने शानदार बल्लेबाजी की और शतक पूरा किया, जिसके बाद सुनील गावस्कर के सुर बदल गए। उन्होंने कमेंट्र करते हुए पंत की तारीफ की और सुपर,सुपर, सुपर कहा। हालांकि अब इस मामले पर पंत का रिएक्शन सामने आया है।
पंत ने क्या कहा?
ऋषभ पंत ने सुनील गावस्कर की कमेंट्री पर रिएक्ट किया। सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर चेतेश्वर पुजारा को दिए इंटरव्यू में पंत ने गावस्कर की कमेंट्री को लेकर कहा कि, जब आपकी इस तरह तारीफ होती है तो अच्छा लगता है। इसके बाद उन्होंने हंसते हुए कहा कि मैंने अपनी बल्लेबाजी पर बहुत काम किया है।
इस मैच में पंत ने 178 गेंदों में 134 रनों की शानदार पारी खेली थी। उन्होंने 12 चौके के अलावा 6 छक्के जड़े। उन्होंने 75.28 के स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाए।
संबंधित खबरें
संजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
24 mins agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
41 mins agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे जडेजा, इस टीम में मिली जगह
51 mins ago2027 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलेगी ये 4 टीमें, इमरान ताहिर की भविष्यवाणी
1 hr agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला दूसरे टी-20 की प्लेइंग 11 में मौका
1 hr agoसहवाग-द्रविड़ के बेटों की होगी भारत-पाकिस्तान के महामुकाबले में एंट्री?
2 hrs agoLIVE: संजू सैमसन लौटे पवेलियन, भारत का तीसरा विकेट गिरा
2 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए रजत पाटीदार ने ठोका दावा
2 hrs agoIND A vs AUS A: भारत को मिली लगातार दूसरी हार, ऋतुराज-पडिक्कल फिर हुए फ्लॉप
3 hrs agoSA vs AUS: स्टीव स्मिथ ने हासिल किया बड़ा कीर्तिमान
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines