Somachandra de Silva: आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन का आयोजन अबु धाबी में हो रहा है. खिलाड़ियों का बाजार सज चुका है. इसी बीच क्रिकेट जगत से बुरी खबर आई है. श्रीलंका के पूर्व कप्तान सोमचंद्र डी सिल्वा का निधन हो गया है. उन्होंने 83 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. वह श्रीलंका की ओर से पहले टेस्ट मैच खेलने वाले सदस्य भी थे. सोमचंद्र डी सिल्वा की मौत के बाद श्रीलंका क्रिकेट ने भी दुख जाहिर किया है. उन्होंने 82 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया.
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने जाहिर किया दुख
सोशल मीडिया पर श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने सोमचंद्र डी सिल्वा की मौत के बाद दुख जाहिर किया और लिखा कि श्रीलंका क्रिकेट, श्री डी.एस. डी. सिल्वा के निधन पर उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है. सिल्वा ने क्रिकेट के क्षेत्र में खिलाड़ी और प्रशासक के रूप में अमूल्य योगदान दिया. उन्होंने श्रीलंका के लिए 12 टेस्ट और 41 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले और दोनों प्रारूपों में राष्ट्रीय टीम की कप्तानी की. डी. सिल्वा उस ऐतिहासिक श्रीलंकाई टेस्ट टीम के सदस्य थे जिसने 1982 में इंग्लैंड के खिलाफ देश का पहला टेस्ट मैच खेला था.
वहीं, क्रिकेट करियर के बाद डी सिल्वा प्रशासक के रूप में आगे बढ़े. डी सिल्वा ने विभिन्न पदों पर रहते हुए श्रीलंका क्रिकेट की सेवा की. उन्होंने 2009 से 2011 तक श्रीलंका क्रिकेट अंतरिम प्रशासन के अध्यक्ष के रूप में अपना योगदान भी दिया.
करियर पर एक नजर
डी सिल्वा ने श्रीलंका के लिए साल 1975 में वनडे डब्यू किया था. इसके बाद वह साल 1982 में श्रीलंका के लिए पहला टेस्ट मैच खेले. साल 1984 में उन्होंने श्रीलंका का आखिरी बार प्रितिनिधित्व किया.
डी सिल्वा ने श्रीलंका के लिए 12 टेस्ट मैच में 37 विकेट लिए हैं और 406 रन भी बनाए हैं. इसके अलावा 41 वनडे मैच में उन्होंने 32 विकेट लेने के अलावा 371 रन भी बनाए हैं.
ये भी पढ़ें: IPL 2026 Auction: प्रीति जिंटा की जगह PBKS के टेबल पर बैठी ये बड़ी हस्ती, खिलाड़ियों की नीलामी में निभाया अहम रोल
संबंधित खबरें
टीम इंडिया के बाद मुंबई टीम ने भी सूर्यकुमार यादव को दिया झटका
50 mins agoIND vs NZ: टी-20 और वनडे सीरीज के लिए कैसा होगा टीम इंडिया का स्क्वाड?
1 hr agoIndia vs Uruguay: कब, कहां और कैसे देखें भारत-उरुग्वे फुटबॉल मैच LIVE?
2 hrs agoवैभव OUT, अभिषेक-संजू ओपनर, पहले T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी पर अभिषेक शर्मा का बड़ा बयान, कहा - वह हमारी तरह नहीं है
3 hrs agoपाकिस्तान टी-20 टीम के नए कप्तान बने साहिबजादा फरहान
4 hrs agoIND vs PAK मुकाबला हुआ रद्द, WCL ने पाकिस्तान को दिखाया बाहर का रास्ता
4 hrs agoपहले टी-20I में बरसेंगे रन या विकेटों की लगेगी झड़ी? ऐसी है लखनऊ की पिच
4 hrs ago2027 वर्ल्ड कप से पहले वेस्टइंडीज का दौरा करेगी टीम इंडिया!
5 hrs agoखतरे में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, एविन लुईस और शिमरोन हेटमायर बड़े दावेदार
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines