Milind Rege Dies: रणजी ट्रॉफी में मुंबई की कप्तानी करने वाले पूर्व चयनकर्ता मिलिंद रेगे का बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। मिलिंग रेगे ने 76 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। तबीयत खराब होने पर मिलिंद रेगे को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद सुबह 6 बजे उनका निधन हो गया था।
26 साल की उम्र में भी पड़ा था दिल का दौरा
मिलिंद रेगे के निधन से क्रिकेट जगत में शोक की लहर है। रिपोर्ट के मुताबिक पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर को 26 साल की उम्र में भी एकबार दिल का दौरा पड़ा था। हालांकि, उसके बाद वे मैदान पर लौटे थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी और 2 बेटे हैं।
मिलिंद रेगे का का क्रिकेट करियर
मिलिंग रेगे को कभी टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका नहीं मिला था, लेकिन उन्होंने फर्स्ट क्लास में जरूर क्रिकेट खेला था। अपने करियर में मिलिंद ने 52 फर्स्ट क्लास मैच खेले थे। जिसमें बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 1532 रन बनाए थे। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 67 रन का था। इसके अलावा गेंदबाजी करते हुए मिलिंद ने 126 विकेट चटकाए थे। गेंदबाजी में उनका बेस्ट प्रदर्शन 84 रन देकर 6 विकेट लेना रहा था।
दिग्गजों ने जताया शोक
मिलिंग रेगे के निधन पर पूर्व क्रिकेटर्स ने शोक जताया है। सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट करके लिखा कि “मिलिंद रेगे सर के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। वह मुंबई के एक सच्चे क्रिकेटर थे जिनका शहर के क्रिकेट में बहुत बड़ा योगदान था। उन्होंने और सीसीआई के अन्य सदस्यों ने मुझमें क्षमता देखी और मुझे सीसीआई के लिए खेलने के लिए कहा, जो, जैसा कि मैं अब पीछे मुड़कर देखता हूं, मेरे करियर में एक ऐतिहासिक क्षण था।”
टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने ट्वीट करके लिखा कि “प्रिय मित्र मिलिंद रेगे के निधन के बारे में सुनकर वास्तव में दुख हुआ। मुंबई और टाटा के क्रिकेट में हरफनमौला योगदान के लिए एक सच्चा चैंपियन। सर्वोत्कृष्ट गुरु। राज और परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना। भगवान उसकी आत्मा को आशीर्वाद दो।”
ये भी पढ़ें:- CT 2025: पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले कीवी टीम को मिली बड़ी राहत, फिट हो गया धांसू बल्लेबाज
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
7 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
8 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
8 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
9 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
9 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
9 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
10 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines