IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 2 जुलाई से एजबेस्टन में खेला जाएगा। टीम इंडिया के नजरिए से देखें तो इस मुकाबले में जीत हासिल करना अहम हो चुका है। अगर कप्तान गिल को इस सीरीज में वापसी करनी है तो ये मैच काफी अहमियत रखता है। पहले मैच में टीम इंडिया की तरफ से कई गलतियां हुईं जिन्हें सुधारने का समय अब आ चुका है। ऐसे में टीम इंडिया के सामने सबसे बड़ी चुनौती प्लेइंग 11 चुनना होगा. लीड्स में हार के बाद कई बड़े सवाल निकल कर सामने आए हैं जिनके जवाब गंभीर और मैनेजमेंट को जल्द ही तलाशने होंगे। ऐसे में पूर्व क्रिकेटर संजय बांगर ने टीम इंडिया को प्लेइंग 11 में बदलाव करते हुए चाइनामैन कुलदीप यादव को शामिल करने की बात कही है।
एजबेस्टन में मिलेगा कुलदीप को खेलने का मौका?
पहले मैच में हार के बाद टीम इंडिया को लेकर कई सवाल खड़े हुए। उन्हीं में से एक कुलदीप यादव को प्लेइंग 11 में शामिल करने को लेकर भी था। क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि इंग्लैंड के खिलाफ कुलदीप यादव कारगर साबित हो सकते हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगर स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहते हैं कि “हमें ये सोचना होगा कि किस तरह से हम कुलदीप को प्लेइंग 11 में शामिल कर सकते हैं। पहले टेस्ट में इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने स्पिन गेंदबाजी के सामने जिस तरह का अप्रोच दिखाया उसे देखकर लगता है कि कुलदीप दूसरे मैच में टीम इंडिया के लिए कारगर साबित हो सकता है।”
किसकी जगह लेंगे कुलदीप यादव?
ऐसी स्थिति में सबसे बड़ा सवाल ये खड़ा हो रहा है कि आखिर कुलदीप यादव को किस खिलाड़ी की जगह प्लेइंग 11 में शामिल किया जाएगा। गिल और गंभीर रवींद्र जडेजा की जगह ही कुलदीप यादव को टीम में शामिल कर सकते हैं। जडेजा पहले मैच में कुछ खास प्रभाव नहीं डाल पाए। उन्होंने केवल 1 विकेट ही हासिल किया और बल्ले से महज 36 रन ही बना पाए. इंग्लैंड की पिचों पर भारतीय टीम प्लेइंग 11 में 2 स्पिन गेंदबाजों को शामिल करने की गलती तो नहीं ही करना चाहेगी।
कुलदीप यादव का टेस्ट रिकॉर्ड
कुलदीप यादव ने साल 2017 में टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था. पहले ही में मैच में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ियों को अपने फिरकी के जाल में गजब का फंसाया था. इसके बाद उनका टेस्ट करियर शानदार तरीके से परवान चढ़ा. उन्होंने भारत के लिए अब तक 13 मैच खेले हैं जिसमें वो 56 विकेट हासिल कर चुके हैं. इस दौरान वो 4 बार 5 विकेट हॉल भी ले चुके हैं.
ये भी पढ़िए- RCB के इस 6 फीट 8 इंच लंबे गेंदबाज ने क्रिकेट जगत को हिलाया, घातक गेंदबाजी से पलट दिए ‘इतिहास के पन्ने’
संबंधित खबरें
सैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
25 mins agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
59 mins agoन्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
2 hrs agoतीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
3 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
9 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
9 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
9 hrs agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
10 hrs agoसेना देशों में 5000 रन पूरे करने से 36 रन दूर रोहित शर्मा
11 hrs agoभारत ने छठी बार जीता एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines