Mohammad Azharuddin: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के लोनावाला स्थित बंगले में चोरी का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं चोरों ने बंगले के अंदर की संपत्ति को भई नुकसान पहुंचाया है। पुलिस के मुताबिक चोरों इस घटना को अंजाम 7 से 18 जुलाई के बीच दिया है, क्योंकि तब बंगला खाली था।
पुलिस का बयान आया सामने
पुणे ग्रामीण पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बंगले के पीछे की दीवार पर लगी जाली को बदमाशों ने काटा और फिर वे बंगले के अंदर घुसे। बदमाश पहले पहली मंजिल की गैलरी में चढ़े और फिर खिड़की की ग्रिल को जबरन खोला अंदर घुस गए। इस दौरान बदमाशों ने 50 हजार रुपये नकद और लगभग 7 हजार रुपये की कीमत का टीवी चुराया। कुल मिलाकर चोरों ने लगभग 57 हजार रुपये तक का नुकसान पहुंचाया है। इसके अलावा बदमाशों ने घर अंदर मौजूद समान को भी नुकसान पहुंचाया है।
पूर्व कप्तान के करीबी ने दर्ज कराई शिकायत
बंगले में चोरी की शिकायत अजहरुद्दी के एक करीबी मोहम्मद मुजीब खान ने दर्ज कराई। मुजीब खान के मुताबिक बंगले में चोरी 7 से 18 जुलाई के बीच तब हुई जब यहां कोई नहीं था और बंगला खाली था। वहीं मामले की शिकायत दर्ज करते हुए लोनावाला ग्रामीण पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ बीएनएस धारा 331(3), 331(4), 305(ए), 324(4), और 324(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
अभी तक चोरी का सामना बरामद नहीं किया जा सका है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज निकालकर पुलिस अपराधियों को पकड़ने की कोशिश में लगी है। इसके अलावा आस-पास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
ये भी पढ़ें:- विराट-रोहित पर भारी पड़े यह खिलाड़ी, 2025 में इन 5 बल्लेबाजों ने बनाए हैं टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन
संबंधित खबरें
CSK ने फ्लेमिंग-हसी के बाद इन 4 और कोच को भी कहा अलविदा
29 mins agoअर्शदीप सिंह के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड, 2 विकेट लेते ही रच देंगे इतिहास
34 mins agoThe Rock का WWE रिंग में बहुत जल्द आएगा तूफान, फेमस रेसलर का बड़ा दावा
40 mins agoIND vs NZ: वेलिंगटन में टीम इंडिया के सामने दोहरी चुनौती
1 hr agoमुंबई छोड़कर पंजाब में शामिल हो सकते हैं हार्दिक, अश्विन ने किया दावा
1 hr agoCSK ने बैटिंग कोच माइकल हसी को कहा अलविदा, खत्म हुआ 19 साल का रिश्ता
2 hrs agoहारिस रऊफ पर लटकी तलवार, ICC लगा सकता है भारी जुर्माना
2 hrs agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए शुरू की तैयारी
2 hrs agoपीएम मोदी के मुरीद हुए केविन पीटरसन, भारत को लेकर कही ये खास बात
3 hrs agoहार्दिक पांड्या का टीम इंडिया को मिल गया रिप्लेसमेंट
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines