हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

2548 विकेट लेने वाले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान की हुई मौत, क्रिकेट जगत में शोक की लहर

Former England Captain Passes Away: 21 जनवरी को इंग्लैंड क्रिकेट के लिए बेहद दुखद खबर सामने आई है. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान का निधन हो गया है. पूर्व खिलाड़ी ने 44 साल की उम्र में इंग्लैंड के लिए वनडे कप्तानी भी की थी. ये खिलाड़ी अपने करियर में 2548 विकेट भी चटका चुका था.

विज्ञापन
इंग्लैंड क्रिकेट जगत में पसरा मातम

Former England Captain Passes Away: इंग्लैंड क्रिकेट टीम 22 जनवरी से श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने के लिए उतरेगी. इस सीरीज से ठीक पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम के लिए बेहद ही दुखद खबर सामने आई है. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान की मौत हो गई है. 85 साल की उम्र में नॉर्मन गिफोर्ड का निधन हो गया है. उन्होंने 1964 से लेकर 1973 तक इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व किया. हालांकि नॉर्मन गिफोर्ड इस दौरान इंग्लैंड के लिए ज्यादा मैच नहीं खेल सके. लेकिन घरेलू टूर्नामेंट में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने 44 साल की उम्र में इंग्लैंड की वनडे कप्तानी भी की थी.

करियर में चटकाए 2548 विकेट

गिफोर्ड 1964 और 1965 में वोरसेस्टरशायर की काउंटी चैंपियनशिप जीतने वाली टीमों के अहम सदस्य थे. साल 1960 से 1988 के बीच उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेला. इस दौरान पूर्व गेंदाबज ने शानदार प्रदर्शन किया.

इंग्लैंड के लिए उन्होंने 15 टेस्ट मैच में 33 विकेट झटके, जबकि 3 वनडे मैच में उन्होंने 4 विकेट लिए. हालांकि फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने 710 मैच खेलते हुए 2068 विकेट के अलावा लिस्ट A क्रिकेट में उन्होंने 443 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. इस तरह उन्होंने अपने इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेट में कुल 2548 विकेट भी लिए.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ऋतुराज गायकवाड़ ने भारत के इस लेजेंड को चुना अपना आइडल, लेकिन उनकी कामायबी दोहराने में अब तक नाकाम

पाकिस्तान के खिलाफ की कप्तानी

44 वर्ष की आयु में नॉर्मन गिफोर्ड शारजाह में आयोजित रोथमैन फोर-नेशंस कप में दो वनडे मैचों के लिए इंग्लैंड की कप्तानी संभाली. गिफोर्ड ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में दस किफायती ओवरों में 23 रन देकर 4 विकेट लिए.

विज्ञापन

उन्होंने इंग्लैंड के लिए 1964 से 1973 के बीच टेस्ट मैच खेला. जिसमें कराची में पाकिस्तान के खिलाफ 55 रन देकर 5 विकेट लेना उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था. उन्हें 1975 में विस्डेन क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया और क्रिकेट में उनके योगदान के लिए 1978 में उन्हें एमबीई से सम्मानित किया गया था.

यह भी पढ़ें- अनसोल्ड रहने के बाद पहाड़ों में छुट्टियां बिता रहीं थीं ये क्रिकेटर, अचानक आ गया WPL 2026 से कॉल, डेब्यू मैच में किया इम्प्रेस

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola