Michael Slater: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर से कमेंटेटर बने माइकल स्लेटर को घरेलू हिंसा सहित कई आरोपों में दोषी पाए जाने पर मंगलवार को चार साल की जेल की सजा सुनाई गई है। हालांकि एक साल से ज्यादा समय तक हिरासत में रहने के बाद उन्हें तुरंत रिहा करने का भी फैसला किया गया है। 55 साल के स्लेटर पर घरेलू हिंसा, अवैध रूप से पीछा करने या धमकाने, रात में घर में घुसने, गला घोंटने सहित एक दर्जन से ज्यादा आरोप लगाए गए हैं।
बरी हो गए स्लेटर
‘ABC स्पोर्ट’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, स्लेटर को कोर्ट ने बेशक चार साल की सजा सुनाई है, लेकिन वो पूरी तरह बरी भी हो गए हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि जमानत नहीं मिलने की वजह से उन्होंने पिछला एक साल जेल में ही बिताया है। बता दें कि स्लेटर को पिछले साल अप्रैल में गिरफ्तार किया गया था और तब से वह जेल में ही हैं।
जिस महिला के साथ उनका प्रेम संबंध था, उससे उन्हें एक दर्जन से अधिक आरोपों का सामना करना पड़ा, जिनमें रात के समय घर में घुसना, गला घोंटना, शारीरिक नुकसान पहुंचाने के लिए हमला करना, पीछा करना और जमानत का उल्लंघन करना शामिल है। ये सभी घटनाएं 5 दिसंबर, 2023 और 12 अप्रैल, 2024 के बीच होने का आरोप है।
स्लेटर पर लगा जान से मारने की धमकी का आरोप
पुलिस ने आरोप लगाया कि स्लेटर ने महिला को कई मैसेज भेजे, जिनमें उन्होंने कई बार उसे जान से मारने की धमकी भी दी। स्लेटर पर यह भी आरोप लगाया गया कि उन्होंने महिला के घर में एंट्री करने के लिए खिड़की तोड़ दी और उसके हाथ पकड़कर उस पर हमला किया और दो अलग-अलग मौकों पर उसका गला भी दबाया।
यह भी पढ़ें: जस्सी जैसा कोई नहीं… वर्ल्ड क्रिकेट में बूम-बूम बुमराह का बजा डंका, विजडन ने दिया खास सम्मान
संबंधित खबरें
चेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
8 mins agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
30 mins agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
1 hr agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
1 hr ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
2 hrs agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
2 hrs agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
5 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
7 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines