हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

T20 World Cup 2026: अजीत अगरकर ने लिए 5 चौंकाने वाले फैसले, टीम इंडिया की बदल गई तस्वीर

Five surprising decisions by Ajit Agarkar: 20 दिसंबर को टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. 15 खिलाड़ियों को स्क्वाड में चुना गया है. अजीत अगरकर ने इस दौरान 5 चौंकाने वाले फैसले लिए हैं. उन्होंने कई स्टार खिलाड़ी को टीम से बाहर भी कर दिया है.

विज्ञापन
अजीत अगरकर टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया पर बात करते हुए

T20 World Cup 2026: भारत और श्रीलंका की मेजबानी में टी-20 वर्ल्ड कप 2026 खेला जाना है. 20 दिसंबर को भारतीय टीम का ऐलान हो गया है, जिसमें 15 खिलाड़ियों को मौका मिला है. कई स्टार खिलाड़ियों का पत्ता साफ हो गया है, जबकि कई खिलाड़ियों को टीम में मौका मिला है. आगामी टूर्नामेंट के लिए चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने 5 चौंकाने वाले फैसले लिए हैं.

ईशान किशन की वापसी

टी-20 विश्व कप 2026 के लिए ईशान किशन का नाम दूर-दूर तक नहीं था. लेकिन अचानक उनकी भारतीय टीम में वापसी हो गई. क्योंकि स्टार खिलाड़ी ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाकर सिलेक्टरों का ध्यान अपनी ओर खींचा.

विज्ञापन

बदल गया उपकप्तान

टी-20 विश्व कप 2026 के लिए टीम इंडिया का उपकप्तान बदल गया है. शुभमन गिल टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह पर अक्षर पटेल को उपकप्तान बनाया गया है.

विज्ञापन

स्टार विकेटकीपर हुआ बाहर

पिछले टी-20 विश्व कप 2024 में भारत के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले ऋषभ पंत को इस बार वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया गया है. उन्होंने पिछले टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाया था और भारत को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी.

विज्ञापन

मोहम्मद सिराज हुए नजरअंदाज

भारत के लिए तीनों ही प्रारूपों में शानदार प्रदर्शन करने वाले मोहम्मद सिराज का पत्ता टी-20 विश्व कप 2026 से साफ हो गया है. सिराज टी-20 विश्व 2024 में भारतीय स्क्वाड का हिस्सा थे.

विज्ञापन

औसतन प्रदर्शन के बाद मौका

हर्षित राणा को औसतन प्रदर्शन के बाद भी टी-20 विश्व कप 2026 में मौका मिला है. उन्होंने हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की टी-20 सीरीज में केवल 3 विकेट लिए थे. दूसरे मैच में वह खाली हाथ लौटे थे.

विज्ञापन

टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola