Team India Retirement: भारतीय टीम को एक के बाद एक बड़े झटके लग रहे हैं। आर अश्विन ने बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के बीच में ही संन्यास का ऐलान कर दिया था। इसके बाद इंग्लैंड दौरे से पहले अब रोहित शर्मा और विराट कोहली ने भी क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट को अलविदा कह दिया है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि भारतीय क्रिकेट में रिटायरमेंट का दौर शुरू हो चुका है। तीन दिग्गज प्लेयर के संन्यास के बाद पांच खिलाड़ी ऐसे भी हैं, जो कभी भी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं।
रविंद्र जडेजा
टेस्ट क्रिकेट से रविंद्र जडेजा किसी भी समय रिटायरमेंट का ऐलान कर सकते हैं। जड्डू ने कोहली-रोहित के साथ ही टी-20 क्रिकेट को भी अलविदा कहा था। ऐसे में जडेजा के रिटायरमेंट को लेकर अटकलें काफी तेज हो चुकी हैं। जडेजा ने क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में साल 2012 में डेब्यू किया था। हालांकि, मौजूदा समय में उनका प्रदर्शन टेस्ट में कुछ खास नहीं रहा है।
उमेश यादव
उमेश यादव आखिरी बार भारत के लिए सफेद जर्सी में साल 2023 में खेले थे। इसके बाद से उमेश टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। भारतीय टीम में कई युवा तेज गेंदबाजों की एंट्री हो चुकी है। ऐसे में उमेश को दोबारा मौका मिलने के आसार नजर नहीं आते हैं।
ईशांत शर्मा
टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड जैसी टीमों के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में अकेले दम पर जीत दिलाने वाले ईशांत शर्मा भी उन प्लेयर्स में शुमार हैं, जो कभी भी अपने टेस्ट करियर पर फुल स्टॉप लगा सकते हैं। ईशांत ने टीम इंडिया के लिए आखिरी टेस्ट मैच साल 2021 में खेला था।
अजिंक्य रहाणे
अजिंक्य रहाणे की भारतीय टेस्ट टीम में फिर से एंट्री हो पाएगी या नहीं यह अपने आप में बड़ा सवाल है। रहाणे सफेद जर्सी में आखिरी बार साल 2023 में खेले थे। रहाणे को अगर इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया में नहीं चुना जाता है, तो शायद वह टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं।
चेतेश्वर पुजारा
रहाणे की तरह ही चेतेश्वर पुजारा के टेस्ट क्रिकेट पर भी जल्द ही ब्रेक लग सकता है। पुजारा ने आखिरी टेस्ट मैच साल 2023 में खेला था। इसके बाद से वह टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। पुजारा की भारतीय टीम में वापसी काफी मुश्किल नजर आती है।
संबंधित खबरें
'मुझसे कोई उम्मीद नहीं...', टीम इंडिया में वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बयान
15 mins agoLIVE: लगातार दूसरी जीत के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया
15 mins agoMI का बड़ा ऐलान, चैंपियन खिलाड़ी को बनाया नया हेड कोच
1 hr agoवैभव IN, ईशान OUT... दूसरे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ दूसरा T20I? जानें पूरी डिटेल्स
3 hrs agoपाकिस्तान में होगा अगला वुमेंस T20 वर्ल्ड कप, भारत के मैच कहां खेले जाएंगे?
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे पर इंडिया ए का बुरा हाल, 113 रनों पर हुए ऑल आउट
4 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए विराट ने शुरू की तैयारियां, नेट्स में बहाया पसीना
5 hrs agoIND vs NZ: दूसरे टी20 में फिर बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे धमाल?
12 hrs agoIPL 2027 से पहले ये 10 खिलाड़ी हो सकते हैं रिलीज, लिस्ट में कई बड़े सितारे
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines