Champions Trophy Pakistan: चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी का जिम्मा तो पाकिस्तान ने ले लिया है, लेकिन आए दिन हो रहे खुलासों ने पड़ोसी मुल्क की पोल खोलकर रख दी है। 19 फरवरी से टूर्नामेंट का आगाज होना है, लेकिन अब तक पाकिस्तान के स्टेडियम पूरी तरह से तैयार नहीं हो सके हैं। हाल ही में पाकिस्तान के एक स्टेडियम की अधूरी तैयारियों का वीडियो और तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं। स्टेडियम की जर्जर हालत तक तो फिर भी ठीक था, मगर अब चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर सामने आए पांच बड़े अपडेट से पाकिस्तान की विश्व क्रिकेट में जमकर थू-थू हो रही है।
कितनी बेइज्जती कराएगा पाकिस्तान!
चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर पांच बड़े अपडेट सामने आए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले कप्तानों की प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं होगी। इसके साथ ही कप्तानों के फोटोशूट को भी कैंसिल कर दिया गया है। फोटोशूट अगर नहीं होता है, तो कप्तान रोहित शर्मा पाकिस्तान भी नहीं जाएंगे। सबसे बड़ा और चौंकाने वाला अपडेट यह है कि चैंपियंस ट्रॉफी की कोई भी ओपनिंग सेरेमनी नहीं होगी।
हालांकि, इसको लेकर अभी आईसीसी की तरफ से कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इसके साथ ही खबरें ऐसी भी हैं कि आईसीसी के नए चेयरमैन जय शाह टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में भी हिस्सा लेने शायद ही पहुंचेंगे। आईसीसी की ओर से जय शाह की उपलब्धता को लेकर अभी तक कोई बयान नहीं आया है।
हाइब्रिड मॉडल में खेला जाएगा टूर्नामेंट
चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज 19 फरवरी से होना है। टूर्नामेंट का आयोजन हाइब्रिड मॉडल में किया जाएगा। गौरतलब है कि बीसीसीआई ने भारतीय टीम को पाकिस्तान भेजने से साफतौर पर इनकार कर दिया था, जिसके बाद पीसीबी ने टीम इंडिया के मुकाबले दुबई में करवाने को लेकर हामी भरी थी। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम अपने अभियान का आगाज 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ करेगी। टीम इंडिया अपने सभी मैच दुबई में ही खेलेगी। इसके साथ ही भारतीय टीम अगर फाइनल में पहुंचने में सफल रहती है, तो टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला भी दुबई में ही खेला जाएगा।
संबंधित खबरें
ऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
19 mins agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
1 hr agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
1 hr agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
1 hr agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
2 hrs agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
4 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
4 hrs agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
5 hrs agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
6 hrs agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines