FIFA World Cup Draw: पिछले फीफा वर्ल्ड कप की विजेता टीम अर्जेंटीना 2026 में फिर से चैंपियन बनने के इरादे से उतरने वाली है. इसके अलावा स्पेन और इंग्लैंड को भी अगला विश्व कप जीतने के लिए बड़ा दावेदार माना जा रहा है. बता दें कि इन सभी को ड्रॉ में आसान ग्रुप मिले हैं. 2 बार की फीफा वर्ल्ड कप विजेता फ्रांस एक मुश्किल ग्रुप का हिस्सा बनी है. ड्रॉ के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पीस अवॉर्ड से सम्मानित भी किया गया. जून 2026 से फुटबॉल वर्ल्ड कप की शुरुआत होने वाली है और पहली बार 48 टीमों के साथ ये प्रतियोगिता होगी.
फीफा वर्ल्ड कप ड्रॉ में हुए बड़े ऐलान
वॉशिंगटन डीसी के कैनेडी सेंटर में फीफा वर्ल्ड कप का ड्रॉ हुआ था. इसमें टॉम ब्रेडी, शकील ओ’नील, आरोन जज, रियो फर्डीनांड जैसे बड़े नाम नजर आए थे. ड्रॉ की शुरुआत हुई और अर्जेंटीना की पहली भिड़ंत अल्जीरिया से तय हुई है. बता दें कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाल ग्रुप K का हिस्सा है. मौजूदा समय में फुटबॉल के दो सबसे बड़े सुपरस्टार किलियन एमबापे और एर्लिंग हालैंड की टीम एक ही ग्रुप का हिस्सा है.
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सभी ग्रुप
- ग्रुप A: मेक्सिको, साउथ अफ्रीका, साउथ कोरिया, UEFA प्लेऑफ डी
- ग्रुप B: कनाडा, UEFA प्लेऑफ ए, कतर, स्विट्जरलैंड
- ग्रुप C: ब्राजील, मोरक्को, हैती, स्कॉटलैंड
- ग्रुप D: USA, पैराग्वे, ऑस्ट्रेलिया, UEFA प्लेऑफ सी
- ग्रुप E जर्मनी, कुराओ, आइवरी कोस्ट, इक्वाडोर
- ग्रुप F: नीदरलैंड, जापान, UEFA प्लेऑफ बी, ट्यूनीशिया
- ग्रुप G: बेल्जियम, मिस्र, ईरान, न्यूजीलैंड
- ग्रुप H: स्पेन, केप वर्डे, सऊदी अरब, उरुग्वे
- ग्रुप I: फ्रांस, सेनेगल, फीफा प्लेऑफ 2, नॉर्वे
- ग्रुप J: अर्जेंटीना, अल्जीरिया, ऑस्ट्रिया, जॉर्डन
- ग्रुप K: पुर्तगाल, फीफा प्लेऑफ 1, उज्बेकिस्तान, कोलंबिया
- ग्रुप L: इंग्लैंड, क्रोएशिया, घाना, पनामा
ये भी पढ़ें:- 20 साल बाद भारत फिर करेगा कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, दिल्ली नहीं इस शहर में होगा मेगा इवेंट
कब से शुरू होगा फीफा वर्ल्ड कप?
2026 का फीफा वर्ल्ड कप 11 जून 2026 से शुरू होने वाला है. पहला मैच मेक्सिको और साउथ अफ्रीका के बीच ऐतिहासिक एस्टाडियो अज्टेका में होगा. इस बता दें कि 19 जुलाई 2026 को फुटबॉल के सबसे बड़े टूर्नामेंट का फाइनल आयोजित किया जाएगा. पिछले साल अर्जेंटीना ने ट्रॉफी उठाई थी और देखना होगा कि 48 में से किस टीम की किस्मत चमकती है.
ये भी पढ़ें:- भारत में होने वाले Commonwealth Games 2030 में भी होगा क्रिकेट? अहमदाबाद नहीं इस शहर में होंगे मैच!
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
1 hr agoतीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
2 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
8 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
8 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
8 hrs agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
9 hrs agoसेना देशों में 5000 रन पूरे करने से 36 रन दूर रोहित शर्मा
10 hrs agoभारत ने छठी बार जीता एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब
10 hrs agoपृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
11 hrs agoWPL 2027 में तीसरी बार चैंपियन बनने उतरेगी RCB, जानें शेड्यूल और स्क्वॉड
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines