Champions Trophy Fakhar Zaman: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के शेड्यूल का ऐलान हो चुका है। टूर्नामेंट की शुरुआत 19 फरवरी से होगी और खिताबी मुकाबला 9 मार्च को खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा है और दोनों टीमों की भिड़ंत 23 फरवरी को होनी है। ग्रुप-बी में साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और इंग्लैंड को रखा गया है। इस बीच, पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज फखर जमां ने उन चार टीमों के नाम का खुलासा किया है, जो चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंच सकती हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि फखर का कहना है कि ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड जैसी बड़ी टीमें नॉकआउट स्टेज के लिए क्वालिफाई भी नहीं कर पाएंगी।
फखर ने ली बड़ी भविष्यवाणी
बासित अली के यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए फखर जमां ने उन चार टीमों के नाम बताए, जो उनके मुताबिक चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंच सकती हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज के अनुसार, हाइब्रिड मॉडल में होने वाले टूर्नामेंट के अंतिम चार में भारत, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान की टीम पहुंचने में सफल रहेंगी। फखर ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ग्रुप स्टेज में ही हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगी। बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन आठ साल बाद होगा। आखिरी बार टूर्नामेंट की मेजबानी इंग्लैंड ने की थी, जहां पाकिस्तान ने टीम इंडिया को हराते हुए खिताब को अपने नाम किया था।
23 फरवरी को भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 23 फरवरी को दुबई में खेला जाएगा। हाइब्रिड मॉडल के तहत भारतीय टीम टूर्नामेंट में अपने सभी मैच दुबई में ही खेलेगी। रोहित की सेना अगर फाइनल तक का सफर तय करने में सफल रहती है, तो चैंपियंस ट्रॉफी का खिताबी मैच भी दुबई में ही होगा। टीम इंडिया अपने अभियान का आगाज 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ करेगी। वहीं, 2 मार्च को टीम की भिड़ंत न्यूजीलैंड के साथ होगी। टूर्नामेंट के पहले मैच में पाकिस्तान की भिड़ंत न्यूजीलैंड के साथ होगी। दोनों सेमीफाइनल और फाइनल के लिए रिजर्व-डे भी रखा गया है।
संबंधित खबरें
Roman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
36 mins agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
41 mins agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
47 mins agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
1 hr agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
1 hr agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
2 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
2 hrs agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
2 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
2 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines