Faf du Plessis Record: साउथ अफ्रीका में इन दिनों SA टी-20 लीग खेली जा रही है. फाफ डु प्लेसिस इस लीग में जोबर्ग सुपर किंग्स की कप्तानी संभाल रहे हैं. इस लीग में फाफ डु प्लेसिस का बल्ला खूब गरज रहा है. उन्होंने अपने आखिरी 2 मैच में 91 रन बनाए हैं. एमआई केपटाउन के खिलाफ उन्होंने अपने आखिरी मैच में इतिहास रच दिया. वह साउथ अफ्रीका की ओर से ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं.
फाफ डु प्लेसिस ने रचा इतिहास
फाफ डु प्लेसिस टी-20 में 12 हजार रन पूरे करने वाले इकलौते खिलाड़ी बन गए हैं. इससे पहले कोई भी साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज ये कारनामा नहीं कर सका था. लेकिन अब फाफ अफ्रीका के लिए ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. 41 साल के फाफ इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर चुके हैं. लेकिन वह दुनिया में आयोजित हो रही लगभग फ्रेंचाइजी क्रिकेट में भाग लेते हैं. आईपीएल 2025 में फाफ ने दिल्ली का प्रतिनिधित्व किया था.
टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर क्विंटन डीकॉक हैं, जिन्होंने 11813 रन बनाए हैं. तीसरे नंबर पर डेविड मिलर हैं. उन्होंने 11631 रन बनाए हैं. इसके अलावा रिले रॉसौ ने 9705 रन बनाए हैं.
करियर पर एक नजर
साउथ अफ्रीका के लिए फाफ डु प्लेसिस ने 69 टेस्ट मैचों में 40.02 की औसत के साथ 4163 रन बनाए हैं. इसके अलावा 143 वनडे मैचों में उन्होंने 47.47 की औसत के साथ 5507 रन बनाए है. वहीं, 50 टी-20 इंटरनेशनल मैच में फाफ ने 1528 रन बनाए हैं.
टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी
1. फाफ डु प्लेसिस – 12,002 रन
2. क्विंटन डी कॉक- 11,813 रन
3. डेविड मिलर – 11,631 रन
4. रिले रॉसौ – 9705 रन
5. एबी डी विलियर्स – 9424 रन
ये भी पढ़ें: जैकब बेथेल के शतक के बावजूद मुश्किल में इंग्लैंड, जानिए कैसा रहा सिडनी टेस्ट के चौथे दिन का हाल?
संबंधित खबरें
IND vs NZ: पहला टी-20 मैच जीतने के बाद क्यों खुश नहीं हैं श्रेयस अय्यर?
1 hr agoटीम इंडिया को मिला नया हार्दिक पांड्या? नमन धीर ने 15 गेंदों में मचाया गदर
1 hr agoIND vs NZ: अभिषेक शर्मा ने बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoअभिषेक-सैमसन की जोड़ी ने मचाया तहलका, रोहित-राहुल का बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त
3 hrs ago21 चौके और 10 छक्के... हैरी ब्रूक ने वनडे में ठोका सबसे तेज दोहरा शतक
3 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, T20I में चेज किया सबसे बड़ा टारगेट
3 hrs agoभारत ने 4 विकेट से जीता पहला मुकाबला, संजू सैमसन बने जीत के हीरो
4 hrs agoग्लेन फिलिप्स का तूफान, टीम इंडिया के खिलाफ 1430 दिन बाद कर दिखाया कमाल
4 hrs agoIND vs NZ: भुवनेश्वर कुमार ने 88 मैच बाद की ये गलती, खत्म हुआ बरसों पुराना
5 hrs agoभुवनेश्वर ने कमबैक मैच में रचा इतिहास, तोड़ा टिम साउदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines