Venkatesh Iyer: आईपीएल 2024 में खिताब जीतने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) इस सीजन प्लेऑफ में भी जगह नहीं बना सकी और टूर्नामेंट से बाहर हो गई। टीम को मौजूदा सीजन में कई स्टार खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन वो उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सके, जिसका खामियाजा टीम ने भुगता। इन खिलाड़ियों में ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर का नाम भी शामिल है, जिन्हें फ्रैंचाइजी ने 23.75 करोड़ में खरीदा था। उनको लेकर अब भारत के पूर्व आकाश चोपड़ा ने बड़ा बयान दिया है।
आकाश चोपड़ा का मानना है कि कोलकाता नाइट राइडर्स का सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल 2025 के आखिरी ग्रुप स्टेज मैच के लिए वेंकटेश को बाहर करने का फैसला अगले साल के लिए उनकी रणनीति की एक झलक थी। यूट्यूब पर अपने विश्लेषण के दौरान आकाश ने कहा कि यह एक संकेत हो सकता है कि वेंकटेश को अगले सीजन से पहले फ्रैंचाइजी द्वारा रिलीज किया जा सकता है और टीम उन्हें कम कीमत पर वापस खरीदने की कोशिश कर सकती है।
आपने वेंकी को बाहर रखा- आकाश
उन्होंने कहा, ‘इस मैच से मेरे लिए सबसे बड़ी खबर यह रही कि उन्होंने वेंकटेश अय्यर को नहीं खिलाया। वह बड़े खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल थे, लेकिन आपने उन्हें बल्लेबाजी के लिए नहीं उतारा। आपने मनीष पांडे और अंगकृष रघुवंशी को बल्लेबाजी के लिए उतारा और आपने रमनदीप सिंह और रिंकू सिंह को खिलाया। आपने सभी को खिलाया, लेकिन आपने वेंकी को बाहर रखा।’
‘आप 23 करोड़ रुपये रिलीज करेंगे’
उन्होंने आगे कहा, ‘क्या यह संकेत है कि वेंकी को अगले साल रिलीज कर दिया जाएगा? आप 23 करोड़ रुपये रिलीज करेंगे और फिर आप उसे कम कीमत पर वापस खरीदना चाहेंगे। यह एक संभावना है, लेकिन मुझे लगता है कि हमारे पास अगले साल के लिए यह एक संकेत है।’ टीम के खराब प्रदर्शन पर टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा कि रिंकू सिंह और आंद्रे रसेल जैसे प्रमुख खिलाड़ियों की खराब बल्लेबाजी टीम के प्लेऑफ में जगह ना बनाने का बड़ा कारण रही।’
य़ह भी पढ़ें: MI vs PBKS: 11 साल बाद पंजाब किंग्स का बड़ा कारनामा, श्रेयस ने प्रीति जिंटा को कर दिया ‘गदगद’
संबंधित खबरें
11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
40 mins agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
1 hr agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
2 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
10 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
11 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
11 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
11 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
12 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
12 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines