India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला 23 फरवरी से खेला जाएगा। यह मैच रांची के मैदान पर 23 फरवरी से 27 फरवरी के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला कई मायनों में काफी अहम होने वाला है। भारत के लिए यह मुकाबला इसलिए अहम है, क्योंकि इस मैच को अपने नाम करते ही भारतीय टीम सीरीज पर अपना कब्जा जमा लेगी। दूसरी ओर इंग्लैंड के लिए यह मुकाबला इसलिए अहम है, क्योंकि बेन स्टोक्स की सेना के पास सीरीज बचाए रखने का यह आखिरी मौका है। ऐसे में रांची टेस्ट मैच अपने नाम करने के लिए दोनों ही टीमें भरपूर कोशिश में लगी हुई है। इस कड़ी में इंग्लैंड ने रांची टेस्ट से एक दिन पहले ही अपनी प्लेइंग इलेवन जारी कर दी है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: फिर उठे पिच पर सवाल, टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच ने दिया करारा जवाब
टीम में ये 2 बदलाव
इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने मैच से एक दिन पहले अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर अपनी टीम की प्लेइंग इलेवन जारी कर दी है। इस टीम में 2 बड़े बदलाव किए गए हैं। 2 ऐसे खिलाड़ी जो भारत के खिलाफ खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के हिस्सा थे, उनका पत्ता चौथे टेस्ट मैच से कट गया है। राजकोट टेस्ट में रेहान अहमद इंग्लैंड की टीम के हिस्सा थे, लेकिन रांची टेस्ट मैच से उन्हें बाहर कर दिया गया है। उनकी जगह ओली रॉबिन्सन को टीम में शामिल कर लिया गया है। इसके अलावा एक अन्य खिलाड़ी मार्क वुड को भी चौथे टेस्ट मैच से बाहर कर दिया गया है, उनकी जगह फिर से युवा खिलाड़ी शोएब बशीर को टीम में शामिल कर लिया गया है।
ये भी पढ़ें:- Watch Video: डब्बे को बनाया स्टंप, उलटे बैट से लगाया शॉट, सचिन ने कश्मीर में लिए क्रिकेट के मजे
कैसी दिखती है इंग्लैंड की नई प्लेइंग इलेवन
जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (सी), बेन फॉक्स, टॉम हार्टले, ओली रॉबिन्सन, जेम्स एंडरसन, शोएब बशीर
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: रोहित शर्मा की कप्तानी फिर सुर्खियों में, पत्नी रितिका सजदेह का आया रिएक्शन
प्लेइंग इलेवन ने बढ़ाई कप्तान की टेंशन
भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन रांची टेस्ट में मुश्किल खड़ी कर सकती है। भारत के कई दिग्गज खिलाड़ी इस मैच से बाहर हो गए हैं। विराट कोहली पहले ही स्क्वाड से अपना नाम वापस ले चुके हैं। लंबे समय से टीम के साथ जुड़े रहने के कारण भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भी रांची टेस्ट मैच से आराम दे दिया गया है। केएल राहुल भी चोटिल होकर तीसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं, वह चौथा टेस्ट खेलेंगे या फिर नहीं, यह भी बड़ा सवाल है। भारत के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर भी तीसरा टेस्ट मैच नहीं खेल पाए थे और अब चौथे टेस्ट मैच में भी बल्लेबाज के खेलने की संभावना नहीं जताई जा रही है। ऐसे में इन खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में भारत की प्लेइंग इलेवन चिंता का विषय है।
संबंधित खबरें
मनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
5 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
5 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
6 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
6 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
7 hrs agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
7 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
8 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
8 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
9 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines