India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज में मेहमान इंग्लैंड 2-1 से आगे चल रही है। चौथा टेस्ट मैच 23 जुलाई से मैनचेस्टर में खेला जाएगा। मैच के दो दिन पहले ही इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। टीम में एक धांसू खिलाड़ी की एंट्री हुई है। इसके अलावा टीम ने कोई भी बदलाव नहीं किया गया है।
इंग्लैंड की टीम में हुआ एक बदलाव
भारत के खिलाफ इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन में लियाम डॉसन को मौका दिया है। उन्हें शोएब बशीर की जगह दल में शामिल किया गया था। वह चोटिल होकर पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। ऐसे में अब उनकी जगह डॉसन को मौका मिला है। डॉसन ने भारत के खिलाफ ही डेब्यू किया था। हालांकि वह लंबे समय से इंग्लैंड टीम से दूर चल रहे थे। उनके अलावा इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
जेमी स्मिथ और हैरी ब्रूक पर रहेंगी नजरें
भारत के खिलाफ अब तक खेले गए 3 मैच में जेमी स्मिथ और हैरी ब्रूक ने शानदार प्रदर्शन किया है। दोनों खिलाड़ी ने इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। जेमी ने 3 मैच की 6 पारियों में 103.75 की औसत के साथ 415 रन बनाए हैं, जबकि ब्रूक के बल्ले से 3 मैच की 6 पारियों में 52.33 की औसत के साथ 314 रन निकले हैं। चौथे टेस्ट मैच में इन दोनों खिलाड़ियों पर नजरें रहने वाली हैं। इंग्लैंड को स्मिथ और ब्रूक से खासा उम्मीदें रहेंगी।
मैनचेस्टर में टीम इंडिया का खराब रिकॉर्ड
मैनचेस्टर की सरजमीं पर भारतीय टीम का टेस्ट में रिकॉर्ड बेहद निराशाजनक रहा है। टीम ने इस मैदान पर 9 टेस्ट मैच खेले हैं। टीम इंडिया ने एक भी मैच अपने नाम नहीं किया है।
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन
जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), लियाम डॉसन, क्रिस वोक्स, ब्राइडन कार्स, जोफ्रा आर्चर।
संबंधित खबरें
ग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
1 hr agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
8 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
8 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
8 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
9 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
10 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
10 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
11 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
11 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines