England vs Zimbabwe Test Match: इंग्लैंड और जिम्बाब्वे के बीच 22 साल के बाद कोई टेस्ट मैच खेला जाना है। इस ऐतिहासिक टेस्ट मैच के लिए जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम इंग्लैंड पहुंच गई है। दोनों टीमों के बीच 4 दिवसीय ऐतिहासिक मैच 22 मई से नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेला जाएगा। जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
साल 2003 में खेला था आखिरी टेस्ट
इंग्लैंड और जिम्बाब्वे के बीच आखिरी बार टेस्ट मैच साल 2003 में खेला गया था। उस मैच में इंग्लैंड ने जिम्बाब्वे को 69 रनों से हराया था। अब ये दोनों टीमें टेस्ट क्रिकेट में 22 साल के बाद आमने-सामने होने वाली हैं। ये मैच 22 से 25 मई तक खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा।
जून में भारत से होगा इंग्लैंड का सामना
जिम्बाब्वे के बाद इंग्लैंड की टीम का सामना भारतीय टीम के साथ होगा। जिसके लिए टीम इंडिया जून में इंग्लैंड का दौरा करेगी। इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच 5 टेस्ट खेले जाएंगे। जिसका पहला मैच 20 जून से खेला जाएगा। इससे पहले वेस्टइंडीज की टीम इंग्लैंड का दौरा करेगी, जहां दोनों टीमों के बीच 3 वनडे और 3 टी20 मैच खेले जाएंगे।
जिम्बाब्वे की टेस्ट टीम इस प्रकार है
क्रेग एर्विन (कप्तान), ब्रायन बेनेट, बेन कुरेन, क्लाइव मदांडे, वेस्ली मधेवेरे, ट्रेवर ग्वांडू, वेलिंगटन मसाकाद्जा, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी, न्यूमैन न्यामहूरी, विक्टर न्याउची, सिकंदर रजा, तफदजवा त्सिगा, सीन विलियम्स, निकोलस वेल्च।
ये भी पढ़ें:- ‘भाभी जी विराट को समझाओ…’ कोहली के टेस्ट रिटायरमेंट को लेकर फैंस की अनुष्का से खास अपील
संबंधित खबरें
T20I में अर्शदीप सिंह का बड़ा धमाका, 150 विकेट लेकर रच दिया नया इतिहास
28 mins agoU19 एशिया कप के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान
1 hr agoहांगकांग सिक्सेस में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को हराया, राणा बने विलेन
3 hrs agoधमाकेदार पारी के बाद भी क्यों प्लेइंग 11 से बाहर हो गए वैभव सूर्यवंशी?
4 hrs agoLIVE: भारत को लगा आठवां झटका, नमनधीर के बाद अर्शदीप सिंह भी लौटे पवेलियन
4 hrs agoHighlights: पाकिस्तान ने 4 विकेट से जीता मैच, टीम इंडिया को मिली हार
4 hrs agoटीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, ODI सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर
5 hrs agoIPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने एक साथ किया तीन नए कोच का ऐलान
6 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ उतरेंगे क्रुणाल पांड्या समेत ये 7 धुरंधर, देखें स्क्वाड
6 hrs agoन्यूजीलैंड पहुंचे विराट कोहली, ऑटोग्राफ मिलते ही फूट-फूटकर रोने लगीं फैन
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines