ENG vs ZIM Test Match: इंग्लैंड और जिम्बाब्वे के बीच 22 साल के बाद कोई टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस टेस्ट मैच के पहले दिन ही इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने जिम्बाब्वे के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की। वहीं मैच के पहले दिन जो रूट भले ही 34 रन बनाकर आउट हो गए थे लेकिन ये 34 रन बनाने के साथ ही उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रच दिया। अब जो रूट के निशाने पर पूर्व महान भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड है।
टेस्ट क्रिकेट में जो रूट ने रचा इतिहास
पहले दिन जो रूट 44 गेंदों पर 34 रन बनाकर आउट हो गए थे। पिछले कुछ समय से जो रूट टेस्ट क्रिकेट में जमकर रन बना रहे हैं। वहीं जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले दिन जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 13 हजार रन पूरे किए। टेस्ट क्रिकेट में 13 हजार रन पूरे करने के लिए जो रूट को महज 153 पारियां लगी हैं।
इन दिग्गजों को कर दिया पीछे
जो रूट ने अब साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज जैक्स कैलिस, भारत के राहुल द्रविड़, ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग और सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया। जैक्स कैलिस ने टेस्ट क्रिकेट में 13 हजार रन बनाने के लिए 159 मैच खेले थे। इसके अलावा राहुल द्रविड़ ने 160 मैच, रिकी पोंटिंग ने 162 और सचिन तेंदुलकर ने 163 मैच खेले थे।
इंग्लैंड ने पहले दिन बनाए 498 रन
पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 3 विकेट खोकर 498 रन बना लिए थे। पहले दिन इंग्लैंड की तरफ से 3 बल्लेबाजों ने शतक लगाए थे। जैक क्राउली ने 124, बेन डकेट ने 140 और ओली पोप ने 169 रन बनाए थे।
ये भी पढ़ें:- 3 बल्लेबाजों ने ठोके शतक, पहले दिन बना दिए 498 रन, भारत दौरे से पहले इंग्लैंड ने मचाया हाहाकार
संबंधित खबरें
बेंगलुरु में कैसा रहा है भारत-वेस्टइंडीज का टी20I रिकॉर्ड? देखें आंकड़ें
9 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी चिंता
51 mins ago5वें टी20I में वैभव को मिलेगा मौका? ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
58 mins agoश्रेयस अय्यर के माथे लगेगा एक और 'कलंक'? वेस्टइंडीज रच सकती है इतिहास
1 hr agoT20I में 2000 छक्के लगाने वाली दुनिया की दूसरी टीम बनी इंडिया
2 hrs agoIPL 2027 में नहीं खेलेंगे मिचेल स्टार्क? सामने आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoकुलदीप यादव को टीम में जगह नहीं मिलने पर भड़के आर अश्विन
3 hrs agoमंधाना की कप्तानी में पहली बार मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया, जानें शेड्यूल
3 hrs agoसूर्यकुमार यादव की तुलना में अब तक कैसी रही श्रेयस अय्यर की कप्तानी?
3 hrs agoएशियन गेम्स के सितारों से मिले PM मोदी, भारतीय खिलाड़ियों का बढ़ाया मान
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines