England vs West Indies 3rd T20I: इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का आखिरी मैच साउथेम्प्टन में खेला गया। इस मैच को जीतकर इंग्लैंड ने सीरीज पर 3-0 से कब्जा किया। वनडे सीरीज के बाद वेस्टइंडीज को टी20 सीरीज में भी क्लीन स्विप का सामना करना पड़ा। तीसरे टी20 मैच में दोनों टीमों के गेंदबाजों की जमकर पिटाई हुई। दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने मिलकर इस मैच में कुल 29 छक्के लगाए। जिसमें से 15 छक्के इंग्लैंड और 14 छक्के वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने लगाए थे।
मैच में 459 रन बने
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 248 रन बनाए थे। इंग्लैंड की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए बेन डकेट ने 46 गेंदों पर सबसे ज्यादा 84 रनों की पारी खेली थी। अपनी पारी के दौरान डकेट ने 10 चौके और 2 छक्के लगाए थे। इसके अलावा जैमी स्मिथ ने 26 गेंदों पर ताबड़तोड़ 60 रन ठोक डाले थे, जिसमें 5 छक्के शामिल थे। वहीं कप्तान हैरी ब्रूक ने नाबाद 35 और जैकब बेथेल ने नाबाद 36 रन की पारी खेली थी।
इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 211 रन ही बना पाई थी। वेस्टइंडीज की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए रोवमैन पॉवेल ने 45 गेंदों पर सबसे ज्यादा 79 रन की पारी खेली थी। अपनी पारी के दौरान रोवमैन पॉवेल ने 9 चौके और 4 छक्के लगाए थे। इसके अलावा कप्तान शाई होप ने 27 गेंदों पर 45 रन बनाए थे, जिसमें 3 चौके और 3 छक्के शामिल थे। दोनों टीमों ने मिलाकर इस मैच में 459 रन बनाए थे।
ब्रायडन कार्से हुए सबसे महंगे साबित
इस मैच में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्से सबसे महंगे साबित हुए। उन्होंने 4 ओवर में गेंदबाजी करते हुए 63 रन खर्च किए थे, जबकि विकेट उनको महज 1 ही मिला था। इसके अलावा वेस्टइंडीज के अल्जारी जोसेफ दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी थे, जिन्होंने 4 ओवर में 60 रन खर्च किए थे और उनको कोई विकेट भी नहीं मिला था।
ये भी पढ़ें:- WTC फाइनल में मार्नस लाबुशेन क्यों करेंगे ओपनिंग? कप्तान पैट कमिंस ने दिया जवाब
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
2 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
2 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
3 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
3 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
4 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
4 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
4 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
5 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines