England vs West Indies 2nd Test: इंग्लैंड और वेस्ट इंडीज के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का पहला मैच लॉर्ड्स में खेला गया था। जहां इंग्लैंड ने एक पारी और 114 रन से जीत दर्ज की थी। अब ट्रेंट ब्रिज में दूसरे टेस्ट की शुरुआत 18 जुलाई, गुरुवार से होगी। इस टेस्ट के लिए वेस्ट इंडीज ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। विंडीज ने टेस्ट से एक दिन पहले मंगलवार को प्लेइंग इलेवन का खुलासा किया।
वेस्ट इंडीज ने नहीं किया कोई बदलाव
पहले मैच में करारी हार के बाद विंडीज की प्लेइंग इलेवन में बदलाव की उम्मीद की जा रही थी। हालांकि कप्तान क्रेग ब्रेथवेट ने कोई बदलाव नहीं किया है। पहले टेस्ट की तरह ही दूसरे टेस्ट की प्लेइंग इलेवन रखी गई है। ब्रेथवेट को उम्मीद है कि अगले मैच में वह जोरदार वापसी करेंगे। बता दें कि पहले मैच में विंडीज का कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया था। सिर्फ गुडाकेश मोती ही सबसे ज्यादा 31 रन बना सके थे। खराब बल्लेबाजी के चलते विंडीज को इतनी बड़ी हार मिली।
इंग्लैंड की टीम में मार्क वुड की एंट्री
वहीं इंग्लैंड ने भी अपनी प्लेइंग इलेवन का खुलासा कर दिया है। इंग्लैंड के लिए स्टार गेंदबाज जेम्स एंडरसन अपना आखिरी मुकाबला खेल चुके हैं। उन्होंने लॉर्ड्स में करियर का आखिरी टेस्ट खेला था। जहां उन्होंने पहली पारी में एक और दूसरी पारी में 3 विकेट चटकाकर इंटरनेशनल क्रिकेट से विदाई ली। इंग्लैंड ने एंडरसन की जगह प्लेइंग इलेवन में मार्क वुड को शामिल किया है। वुड ने आखिरी टेस्ट मार्च 2024 को धर्मशाला में भारत के खिलाफ खेला था। यानी 4 महीने बाद उनकी टेस्ट में वापसी होगी। उन्हें टी-20 वर्ल्ड कप में भी शामिल किया गया था। जहां उन्होंने 6 मैचों में 5 विकेट चटकाए।
दूसरे टेस्ट के लिए वेस्ट इंडीज की प्लेइंग इलेवन:
क्रैग ब्रैथवेट (कप्तान), मिकाइल लुइस, किर्क मैकेंजी, एलिक अथानाजे, कावेम हॉज, जोशुआ दा सिल्वा (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, गुडाकेश मोटी, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, जेडन सील्स
ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड का बदलेगा कप्तान, केन विलियमसन की जगह इस दिग्गज को मिल सकती है कप्तानी
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन:
जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ, क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, मार्क वुड, शोएब बशीर
ये भी पढ़ें: क्या गौतम गंभीर ने मनवा ली अपनी मांग? इस दिग्गज के नाम पर लग सकती है मुहर
ये भी पढ़ें: IND vs SL: सूर्यकुमार यादव क्यों बने कप्तान की चॉइस? हार्दिक पांड्या की फिटनेस नहीं, ये है वजह
ये भी पढ़ें: Video: कब तक टीम इंडिया की जर्सी में नजर आएंगे मोहम्मद शमी? सामने आया ये बड़ा अपडेट
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: रोहित शर्मा की वापसी पर बड़ा अपडेट, फैंस को मिलने वाली है…
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: श्रीलंका दौरे पर ODI और T20I में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया, सामने आया बड़ा अपडेट
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
1 hr agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
2 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
2 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
2 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
3 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
4 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
4 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
5 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines