ENG vs WI 1st Test England Playing XI: वेस्ट इंडीज की टीम इंग्लैंड दौरे पर है। जहां इंग्लैंड-वेस्ट इंडीज के बीच 10 जुलाई से लॉर्ड्स में 3 मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने जा रही है। इस सीरीज के पहले मैच के लिए इंग्लैंड ने प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। क्रिस वोक्स की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई है। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट पिछले साल गर्मियों में एशेज में खेला था। वह एशेज में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी थे। जबकि गस एटकिंसन और जेमी स्मिथ की जोड़ी को डेब्यू करने का मौका मिलेगा। ऑफ स्पिनर शोएब बशीर को भी मौका दिया गया है। उन्होंने भारत के खिलाफ फरवरी में टेस्ट डेब्यू किया था।
एटकिंसन विश्व कप से चूक गए थे
एटकिंसन ने इंग्लैंड के लिए व्हाइट बॉल क्रिकेट में 12 मैच खेले हैं। हालांकि वह भारत दौरे पर चूक गए थे। वह तेज गेंदबाजी विकल्प में प्रमुख गेंदबाज होंगे। एटकिंसन टी20 विश्व कप से भी चूक गए थे, लेकिन इस सीजन में उन्होंने उन्होंने सरे के लिए काउंटी चैंपियनशिप में 29.78 के औसत से 14 विकेट चटकाकर अपनी जगह पक्की कर ली।
जेमी स्मिथ करेंगे विकेटकीपिंग
जेमी स्मिथ को विकेटकीपिंग के लिए चुना गया है। महज 23 साल के स्मिथ शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने 56.41 के औसत और 76.67 के स्ट्राइक रेट के साथ 677 रन जड़े हैं। वह टॉप स्कोरर रहे। स्मिथ नंबर 7 पर खेलेंगे। हैरी ब्रूक नंबर 5 पर उतरेंगे। वह अपनी दादी के निधन की वजह से भारत के खिलाफ सीरीज से चूक गए थे।
जेम्स एंडरसन का आखिरी टेस्ट
इंग्लैंड के लिए ये टेस्ट कई मायनों में खास होगा। स्टार गेंदबाज जेम्स एंडरसन का ये आखिरी टेस्ट होगा। एंडरसन टेस्ट इतिहास के सबसे सफल तेज गेंदबाज के रूप में क्रिकेट से संन्यास लेंगे। 41 साल के एंडरसन ने अपना 700वां विकेट भारत के खिलाफ टेस्ट में लिया था।
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन:
1 जैक क्रॉली, 2 बेन डकेट, 3 ओली पोप, 4 जो रूट, 5 हैरी ब्रुक, 6 बेन स्टोक्स (कप्तान) 7 जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), 8 क्रिस वोक्स, 9 गस एटकिंसन, 10 शोएब बशीर, 11 जेम्स एंडरसन
ये भी पढ़ें: क्या बाबर आजम बने रहेंगे पाकिस्तान के कप्तान? गैरी किर्स्टन ने इस इशारे से तोड़ी चुप्पी!
ये भी पढ़ें: रोम एक दिन में नहीं बना; चेले ने मारा शतक तो खुशी से झूम उठे युवराज सिंह
ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: इस हॉस्पिटल में काम करती हैं अभिषेक शर्मा की बहन, भाई के रिकॉर्ड पर ऐसा रहा रिएक्शन
ये भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा के जीरो पर आउट होने से खुश थे युवराज, बल्लेबाज ने खुद किया खुलासा
संबंधित खबरें
मुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
13 mins agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
53 mins agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
1 hr agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
2 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
3 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
4 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
11 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
12 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
12 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines