ENG vs WI: आईपीएल 2025 में बीती रात क्वालीफायर 1 में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को 8 विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। 9 साल के बाद आरसीबी आईपीएल के फाइनल में पहुंची है। दूसरी तरफ इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का आगाज भी हो चुका है। जिसका पहला मैच 29 मई को खेला गया। इस सीरीज के लिए आरसीबी का धाकड़ खिलाड़ी आईपीएल 2025 छोड़कर गया है और उसने जाते ही बल्ले से कोहराम मचा दिया था। पहले वनडे मैच में इस खिलाड़ी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 13 बाउंड्री लगाई।
जैकब बेथेल ने मचाया कोहराम
आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में आरसीबी ने इंग्लैंड के युवा खिलाड़ी जैकब बेथेल को 2.6 करोड़ रुपये में खरीदा था। हालांकि इस सीजन जैकब को महज 2 मैच ही खेलने को मिले थे, जिसमें उन्होंने 67 रन बनाए थे। इस दौरान जैकब ने एक अर्धशतक लगाया था। जैकब को फिल सॉल्ट की गैरमौजूदगी में आरसीबी की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया था, हालांकि प्लेऑफ से पहले ये खिलाड़ी इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज वनडे सीरीज के लिए स्वदेश वापस लौट गया और जाते ही सीरीज के पहले मैच में छा गया।
पहले वनडे मैच में जैकब बेथेल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए जैकब बेथेल ने 53 गेंदों का सामना करते हुए 82 रनों की पारी खेली थी। इस दौरान जैकब के बल्ले से 8 चौके और 5 छक्के निकले थे। कुल मिलाकर इस मैच में उनके बल्ले से 13 बाउंड्री निकली। इस मैच में इंग्लैंड के 4 बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाए थे। जिसके चलते इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 400 रन बनाए थे। बेन डकट ने 60, जो रूट ने 57, कप्तान हैरी ब्रूक ने 58 और जैकब बेथेल ने 82 रन बनाए थे।
महज 162 रन पर ऑलआउट हुई वेस्टइंडीज
400 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की पूरी टीम 26.2 ओवर में महज 162 रन पर ही ढेर हो गई थी। इंग्लैंड की तरफ से गेंदबाजी करते हुए शाकिब महमूद और जैमी ओवर्टन ने 3-3 विकेट चटकाए थे। इसके अलावा आदिल रशीद ने 2 विकेट हासिल किए थे।
ये भी पढ़ें:- PBKS vs RCB: विराट कोहली ने किया मुशीर खान का अपमान? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा VIDEO
संबंधित खबरें
CSK ने बल्लेबाजी कोच माइकल हसी को कहा अलविदा, खत्म हुआ 19 सालों का रिश्ता
12 mins agoहारिस रऊफ पर लटकी तलवार, ICC लगा सकता है भारी जुर्माना
49 mins agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए शुरू की तैयारी
1 hr agoपीएम मोदी के मुरीद हुए केविन पीटरसन, भारत को लेकर कही ये खास बात
1 hr agoहार्दिक पांड्या का टीम इंडिया को मिल गया रिप्लेसमेंट
1 hr agoन्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच में खेल सकते हैं ऋषभ पंत
1 hr ago‘संजू के साथ सूर्यवंशी को कराओ ओपनिंग’, आकाश चोपड़ा ने मैनेजमेंट को दी सलाह
2 hrs agoIPL 2027 Mini Auction: कब और कहां होगी खिलाड़ियों की नीलामी? तारीख आई सामने
2 hrs agoइंग्लैंड के गैरेथ बैटी बन सकते हैं CSK के अगले बल्लेबाजी कोच
2 hrs agoउस्मान ख्वाजा को था मौत का डर, गंभीर बीमारी के बीच ऐसे बचाया अपना करियर
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines