ENG vs PAK: पाकिस्तान क्रिकेट टीम इन दिनों इंग्लैंड के दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच 4 टी20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है। टी20 विश्व कप 2024 की तैयारियों के लिहाज से यह सीरीज काफी महत्वपूर्ण है। सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार को एजबेस्टन, बर्मिंघम में खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 23 रन से मात दी। इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने तूफानी फिफ्टी लगाई। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। सीरीज का पहला टी20 बारिश में धुल गया था।
जोस बटलर ने बनाए 84 रन
मुकाबले की बात करें तो पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। ऐसे में पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लिश टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 183 रन बनाए। कप्तान जोस बटलर ने 51 गेंदों पर 84 रन की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 3 छक्के भी लगाए। उनके अलावा विल जैक्स ने 23 गेंदों पर 37 रन, जॉनी बेयरस्टो ने 18 गेंदों पर 21 रन और फिल सॉल्ट ने 9 गेंदों पर 13 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से शाहीन शाह अफरीदी ने 3 विकेट चटकाए। उनके अलावा इमाद वसीम और हारिस रऊफ को 2-2 सफलताएं मिलीं।
रिजवान का नहीं खुला खाता
184 रनों के लक्ष्य का पीछ करने उतरी पाकिस्तान टीम 19.2 ओवर में 160 रन पर ही सिमट गई। सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान का तो खाता ही नहीं खुला। फखर जमान ने 5 चौकों और 3 छक्कों की बदौलत 21 गेंदों पर 45 रन जड़े। उनके अलावा कप्तान बाबर आजम ने 32, इफ्तिखार अहमद ने 23 और इमाद वसीम ने 22 रन बनाए। इंग्लिश गेंदबाज रीस टॉप्ली ने 3 शिकार किए। उनके अलावा मोईन अली और जोफ्रा ऑर्चर को 2-2 सफलताएं मिलीं। क्रिस जॉर्डन, आदिल राशिद और लियाम लिविंगस्टोन ने 1-1 विकेट झटका।
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: टीम इंडिया ने भरी अमेरिका के लिए उड़ान, इस खिलाड़ी को नहीं ले गई साथ
ये भी पढ़ें: KKR vs SRH: चेन्नई में बारिश, फाइनल धुला तो कैसे चुनी जाएगी विजेता टीम; जानें सभी 3 नियमों के बारे में
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
5 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
26 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
49 mins agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
3 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines