Joe Root Century: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। यह इंग्लिश बल्लेबाज ना सिर्फ शतक पर शतक जड़कर विरोधी टीम को धराशायी कर रहा है, बल्कि कई बड़े रिकॉर्ड्स भी बनाता जा रहा है। उन्होंने रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में जोरदार शतक जड़कर टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया। इसी के साथ उन्होंने भारतीय दिग्गज राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ दिया। दरअसल टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में द्रविड़ पांचवें नंबर पर थे, लेकिन अब इस नंबर पर रूट आ गए हैं।
रूट सचिन से कितना पीछे?
रूट के करियर का यह 36वां शतक है और वो इसी के साथ महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के और करीब पहुंच गए हैं। टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में रूट फिलहाल श्रीलंका के कुमार संगकारा, ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग, साउथ अफ्रीका के जैक कैलिस और सचिन से पीछे हैं। सचिन के नाम टेस्ट फॉर्मेट में 51 शतक हैं। इस तरह से सचिन की बराबरी के लिए रूट को 15 शतक और बनाने होंगे।
यह भी पढ़ें: क्या अब बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में दिखेगी अब जुबानी जंग? हेड ने भारत को दे डाली ‘धमकी’
न्यूजीलैंड को मिला 583 रनों का टारगेट
रूट के शानदार शतक की बदौलत इंग्लैंड ने दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 583 रनों का भारी भरकम टारगेट रखा। इंग्लैंड ने रूट के आउट होते ही अपनी दूसरी पारी 6 विकेट के नुकसान पर 427 रन बनाकर घोषित कर दी। मैच की बात की जाए तो टीम जीत की स्थिति में नजर आ रही है। इंग्लैंड सीरीज का पहला मैच जीतकर तीन मैचों की सीरीज में पहले ही 1-0 से आगे है।
पहली पारी में इंग्लैंड को मिली 155 रनों की लीड
इस मैच में इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 280 रन बनाए थे, जिसके जवाब में कीवी टीम सिर्फ 125 रनों पर ढेर हो गई। इस तरह से इंग्लैंड को पहली पारी में 155 रनों की लीड मिली। इसके बाद टीम ने दूसरी पारी में 427-6 के स्कोर पर पारी घोषित कर दी। टीम के लिए रूट के अलावा बेन डकेट और जैकब बेथल और हैरी ब्रूक ने ताबड़तोड़ फिफ्टी जड़ी।
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: डे-नाइट टेस्ट का ये खास रिकॉर्ड, क्या टीम इंडिया की जीत के दे रहा संकेत?
संबंधित खबरें
'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
53 mins agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
8 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
9 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
10 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
10 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
11 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
11 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines