Caribbean Premier League 2025: कैरेबियन प्रीमियर लीग 2025 का आगामी सीजन 14 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। इस लीग में दुनिया के कई स्टार खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इस लीग में केकेआर की फ्रेंचाइजी ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने बड़ा ऐलान किया है। टीम ने वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी को हेड कोच बनाया है। वह फिल सिमंस की जगह लेने वाले हैं। ट्रिनबागो नाइट राइडर्स सीपीएल की सबसे सफल टीमों में एक है।
ट्रिनबागो नाइट राइडर्स को मिला नया कोच
ट्रिनबागो नाइट राइडर्स (TKR) ने अपना नया हेड कोच ड्वेन ब्रावो को चुना है। वह आगामी सीजन में नजर आने वाले हैं। ब्रावो आईपीएल 2025 में केकेआर के लिए मेंटॉर की भी भूमिका निभाते हुए नजर आए थे। हालांकि अब फ्रेंचाइजी ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिली है। ट्रिनबागो नाइट राइडर्स का कोच बनने के बाद ब्रावो ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि TKR का कोच बनना मेरे लिए सम्मान की बात है। यह एक ऐसी टीम है जो मेरे दिल के बहुत करीब है। मैं कोच फिल सिमंस को पिछले कुछ सालों उनके समय और काम के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं अब इस नई चुनौती का इंतजार कर रहा हूं।
इससे पहले ब्रावो टी-20 विश्व कप 2024 में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के लिए गेंदबाजी सलाहकार की भूमिका निभा चुके हैं। उनकी कोचिंग में अफगानिस्तान ने शानदार खेल दिखाया था और सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था। हालांकि टीम को सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका से हार का सामना करना पड़ा।
इस लीग में ब्रावो मचा चुके हैं धमाल
कैरेबियन प्रीमियर लीग में ड्वेन ब्रावो कमाल कर चुके हैं। उन्हें दुनिया की विभिन्न लीग्स में खेलने का अनुभव है। आईपीएल के अलावा इस खिलाड़ी ने सीपीएल में भी अपना जलवा बिखेरा है। सीपीएल में ब्रावो के नाम 107 मैच में 129 विकेट दर्ज हैं। सीपीएल में उन्होंने साल 2013 से साल 2024 तक खेला है। उन्होंने 13 साल इस लीग में एक खिलाड़ी के रूप में भाग लिया। लेकिन अब 2025 में वह हेड कोच की भूमिका में नजर आने वाले हैं। बता दें कि ट्रिनबागो नाइट राइडर्स कैरेबियन प्रीमियर लीग का 4 खिताब अपने नाम कर चुकी है। पिछले सीजन टीम ने प्लेऑफ तक का सफर तय किया था।
संबंधित खबरें
मनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
5 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
5 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
6 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
6 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
7 hrs agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
7 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
8 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
8 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
9 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines