Duleep Trophy 2024: भारत में कल यानी 5 सितंबर से दलीप ट्रॉफी 2024 का आगाज होने जा रहा है। ये टूर्नामेंट भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय खिलाड़ियों के लिए बेहद खास है। दलीप ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन करके खिलाड़ी आगामी टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की करना चाहेंगे। टूर्नामेंट के सभी मैच दो शहरों में खेले जाएंगे। जिसमें बेंगलुरु और अनंतपुर शामिल है। शुभमन गिल और रुतुराज गायकवाड़ इस टूर्नामेंट में कप्तानी करते हुए दिखाई देने वाले हैं।
टूर्नामेंट में खेलेंगी 4 टीमें
इस बार दलीप ट्रॉफी का 61वां सीजन खेला जा रहा है, जिसमें 4 टीमें ही हिस्सा लेंगी। इससे पहले टूर्नामेंट में 6 टीमें हिस्सा लेती थी। दलीप ट्रॉफी के साथ भारत में घरेलू क्रिकेट सीजन 2024-25 की शुरुआत भी हो जाएगी। इंडिया ए, इंडिया बी, इंडिया सी और इंडिया डी इन चारों टीमों का चयन इस बार नेशनल सिलेक्शन कमेटी द्वारा किया गया है। इन सभी टीमों से ही बांग्लादेश सीरीज के लिए खिलाड़ी चुने जाएंगे। पहले दो मैच दलीप ट्रॉफी के काफी अहम होने वाले हैं क्योंकि टीम इंडिया का सिलेक्शन इन दो मैचों के आधार पर ही होगा।
ये भी पढ़ें:- Haryana Election: विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया की सीटें हुई फाइनल!
यहां देख सकेंगे मैच का लाइव प्रसारण
अभी तक दलीप ट्रॉफी का प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग दर्शकों को बहुत कम देखने को मिलता था। लेकिन इस बार दलीप ट्रॉफी की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा ऐप पर होने वाली है। इसके अलावा स्टार स्पोर्ट्स 18 पर इसका लाइव प्रसारण देखने को मिलने वाला है। दलीप ट्रॉफी के सभी मैच सुबह 9 बजे खेले जाएंगे। पहला मैच इंडिया ए और इंडिया बी के बीच 5 से 8 सितंबर तक खेला जाएगा। 22 सितंबर तक ये टूर्नामेंट खेला जाएगा।
ये भी पढ़ें:- UP T20 League 2024: प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, इन 2 टीमों का टिकट लगभग पक्का
संबंधित खबरें
स्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ
38 mins agoनाथन लायन के सामने लहराया सैंडपेपर, फैंस ने याद दिलाया पुराना कांड
41 mins agoइंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसन की इटली क्रिकेट में एंट्री
1 hr agoभारत को लगा बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से हुए बाहर
1 hr agoभारत सीरीज से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड कमाई
2 hrs agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
2 hrs ago20 साल की वैष्णवी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं दूसरी युवा भारतीय
2 hrs ago‘ठंडा पानी मत पीना बेटा’, वैभव को महिला फैन ने क्यों दी ऐसी सलाह?
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की ICC T20I रैंकिंग में तूफानी छलांग, टॉप-50 में मारी एंट्री
3 hrs agoमुशीर खान का बड़ा धमाका, एक ही मैच में शतक के साथ 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines