Vipraj Nigam Runout: आईपीएल 2025 के 55वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स की भिड़ंत सनराइजर्स हैदराबाद के साथ हो रही है। टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली के बल्लेबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। 20 ओवर में दिल्ली की टीम स्कोर बोर्ड पर सिर्फ 133 रन ही लगा सकी। ट्रिस्टन स्टब्स ने मुस्किल हालात में बढ़िया बल्लेबाजी करते हुए 36 गेंदों पर नाबाद 41 रनों की शानदार पारी खेली। हालांकि, स्टब्स ने मैच के दौरान एक बड़ी लापरवाही कर बैठे, जिसका खामियाजा विपराज निगम को उठाना पड़ा। स्टब्स की गलती के कारण विपराज को अपने विकेट की कुर्बानी देनी पड़ी।
स्टब्स की गलती का विपराज ने भुगता खामियाजा
दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बेहद खराब रही। आधी टीम सिर्फ 29 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट चुकी थी। केएल राहुल, करुण नायर फाफ जैसे धाकड़ बल्लेबाज आउट हो चुके थे। टीम की बिखरती हुई पारी को संभालने की जिम्मेदारी विपराज निगम और स्टब्स के कंधों पर थी। दोनों छठे विकेट के लिए 33 रन जोड़ चुके थे। पारी के 13वें ओवर में जीशान अंसारी की गेंद पर स्टब्स ने शॉट खेला और तेजी से रन लेने के लिए दौड़ पड़े। पहला रन लेने के बाद स्टब्स दूसरा रन चुराने के प्रयास में थे और वह सिर नीचे की तरफ करके बैटिंग एंड की ओर भागे।
दूसरे छोर पर खड़े विपराज स्टब्स को दूसरा रन लेने से मना कर रहे थे और वह क्रीज से बाहर भी नहीं निकले। हालांकि, स्टब्स ने विपराज की ओर देखा तक नहीं और दोनों ही बल्लेबाज एक ही एंड पर पहुंच गए। सिचुएशन को देखते हुए विपराज ने अपने विकेट की कुर्बानी दे दी और रनआउट होकर पवेलियन लौट गए।
कमिंस ने बरपाया कहर
सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से गेंदबाजी में कप्तान पैट कमिंस कहर बनकर टूटे। कमिंस ने अपने चार ओवर के स्पेल में सिर्फ 19 रन खर्च किए और तीन बड़े विकेट झटके। कमिंस ने करुण नायर को गोल्डन डक पर पवेलियन की राह दिखाई। वहीं, फाफ डु प्लेसिस को हैदराबाद के कप्तान ने 3 रन के स्कोर पर चलता किया। कमिंस का तीसरा शिकार अभिषेक पोरेल बने। जयदेव उनादकट ने भी बेहतरीन गेंदबाजी की और 4 ओवर में महज 13 रन दिए। ईशान मलिंगा ने सिर्फ 28 रन देकर आशुतोष शर्मा को चलता किया।
संबंधित खबरें
रोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
28 mins agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
1 hr ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
1 hr agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
2 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
2 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
3 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
3 hrs agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines