हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

पवेलियन जाते Rickelton मैदान पर लौट आए वापस, कीपर Klaasen ने की बच्चों वाली गलती! SRH के जश्न में पड़ा भंग

Ryan Rickelton: मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले जा रहे मैच में एक अनोखा नजारा देखने को मिला। पवेलियन लौट रहे बल्लेबाज को फिर से बैटिंग के लिए बुला लिया गया।

विज्ञापन
Ryan Rickelton

Ryan Rickelton MI vs SRH: वानखेड़े के मैदान पर ऐसी घटना घटी, जिसे देखकर हर कोई हैरान और परेशान रह गया। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के जश्न में अचानक से भंग पड़ गया। पवेलियन की तरफ जाते हुए मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज रयान रिकेल्टन को फिर से बैटिंग करने के लिए बुला लिया गया। कप्तान पैट कमिंस ने माथा पकड़ लिया और मुंबई के खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई। जीशान अंसारी की गेंद पर रिकेल्टन ने जोरदार शॉट खेला, जो सीधे पैट कमिंस के हाथों में गया।

हैदराबाद की टीम ने सेलिब्रेट करना शुरू कर दिया और रिकेल्टन पवेलियन की ओर लौटने लगे। हालांकि, तभी चौथे अंपायर ने मैच में दखल दी और गेंद को नो-बॉल करार दे दिया गया। अब चौंकाने वाली बात यह थी कि इस नो-बॉल में गेंदबाज का कोई भी कसूर नहीं था।

पवेलियन लौटते बल्लेबाज को बुलाया वापस

दरअसल, रयान रिकेल्टन को नॉआउट करार सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर हेनरिक क्लासन की गलती की वजह से दिया गया। जीशान अंसारी की गेंद को रिकेल्टन के खेलने से पहले ही क्लासन के हाथ विकेट से आगे आ गए और इसके चलते बॉल को नो-बॉल दिया गया। नियमों के हिसाब से जब तक बल्लेबाज गेंद को खेल नहीं लेता है तब तक कीपर के हाथ किसी भी कीमत पर विकेट से आगे नहीं आने चाहिए। क्लासन की गलती का खामियाजा सनराइजर्स हैदराबाद को भुगतना पड़ा और पवेलियन जाते रिकेल्टन को फिर से मैदान पर वापस बुला लिया गया। हैदराबाद की टीम और तमाम फैन्स यह नजारा देखकर पूरी तरह से हैरान रह गए।

हैदराबाद के बल्लेबाज नहीं जमा सके रंग

वानखेड़े के मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने टीम को अच्छी शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 59 रन जोड़े। हालांकि, दोनों ही बल्लेबाजों को पहले ही ओवर में एक-एक जीवनदान मिला। अभिषेक 28 गेंदों में 40 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, हेड ने 28 रन बनने के लिए 29 गेंदें खेलीं। ईशान किशन फिर फ्लॉप रहे और वह सिर्फ 2 रन ही बना सके। नीतीश रेड्डी 19 रन बनाकर ट्रेंट बोल्ट का शिकार बने। हेनरिक क्लासन ने 28 गेंदों में 37 रन ठोके, जिसके दम पर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 5 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 162 रन लगा सकी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें