DPL 2025: दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 में आज 2 मैच खेले गए। पहला मुकाबला ईस्ट दिल्ली और वेस्ट दिल्ली लायंस के बीच खेला गया। टूर्नामेंट में वेस्ट दिल्ली लायंस की कप्तानी नितीश राणा कर रहे हैं। इस मैच में नितीश राणा की टीम ने ईस्ट दिल्ली को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी। वहीं मैच जीतने के बाद भी कप्तान नितीश राणा को एक गलती की सजा मिली। जिसकी वजह भी सामने निकलकर आई है।
नितीश राणा पर लगा फाइन
भले ही नितीश राणा की अगुवाई वाली वेस्ट दिल्ली लायंस ने मैच को 7 विकेट अपने नाम कर लिया हो, लेकिन इस मैच में स्लो ओवर रेट के चलते कप्तान नितीश राणा राणा पर मैच फीस का 10 फीसदी जुर्माना लगा है। टूर्नामेंट में ये वेस्ट दिल्ली लायंस की पहली गलती है।
ऐसा रहा मैच का हाल
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए अनुज रावत की अगुवाई वाली ईस्ट दिल्ली ने 20 ओवर में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 208 रन बनाए थे। ईस्ट दिल्ली की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए कप्तान अनुज रावत ने सबसे ज्यादा 73 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा अर्पित राणा ने 44 और मयंक रावत ने 40 रन बनाए थे, हालांकि 208 रन भी ईस्ट दिल्ली के लिए कम पड़ गए।
209 रनों के लक्ष्य को वेस्ट दिल्ली लायंस ने 17.3 ओवर में हासिल कर लिया था। वेस्ट दिल्ली लायंस की तरफ से कमाल की बल्लेबाजी करते हुए आयुष दोसेजा ने 48 गेंदों पर सबसे ज्यादा 84 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा कृष यादव ने 29 गेंदों पर 62 रनों की तूफानी पारी खेली थी। वहीं कप्तान नितीश राणा ने 15 गेंदों पर ताबड़तोड़ 39 रन बनाए थे।
ये भी पढ़ें:-पहले शतक और अब तूफानी अर्धशतक, यश धुल DPL 2025 में मचा रहे हैं तहलका
संबंधित खबरें
क्यों कमबैक मैच में फेल हो गए भुवनेश्वर कुमार? दिनेश कार्तिक ने बताई वजह
2 hrs agoवनडे क्रिकेट में श्रीलंका का बड़ा धमाका, हासिल किया 430 रनों का लक्ष्य
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया की हार से बदला WTC पॉइंट्स टेबल का समीकरण
4 hrs agoT20I में भारतीय टीम बनी सिक्सर किंग, हासिल किया नंबर-1 का ताज
5 hrs agoIND vs NZ: पहला टी-20 मैच जीतने के बाद क्यों खुश नहीं हैं श्रेयस अय्यर?
6 hrs agoटीम इंडिया को मिला नया हार्दिक पांड्या? नमन धीर ने 15 गेंदों में मचाया गदर
6 hrs agoIND vs NZ: अभिषेक शर्मा ने बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड
7 hrs agoअभिषेक-सैमसन की जोड़ी ने मचाया तहलका, रोहित-राहुल का बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त
8 hrs ago21 चौके और 10 छक्के... हैरी ब्रूक ने वनडे में ठोका सबसे तेज दोहरा शतक
8 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, T20I में चेज किया सबसे बड़ा टारगेट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines