ICC Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत अगले हफ्ते से पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मैच से होगी। इस बड़े इवेंट में दुनिया का टॉप आठ टीमें भाग ले रही हैं। इस टूर्नामेंट में फैंस को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच का बेसब्री से इंतजार है, जो 23 फरवरी से दुबई में होगा। यह टूर्नामेंट पूरी तरह से पाकिस्तान में आयोजित होने वाला था, लेकिन बीसीसीआई ने कहा कि वह भारतीय क्रिकेट टीम को पाकिस्तान नहीं भेजेगा। इसके बाद टूर्नामेंट को हाइब्रिड मॉडल में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें भारत अपने सभी मैच दुबई में खेलेगा।
बीसीसीआई के इस फैसले से पाकिस्तान के फैंस काफी नाराज हैं, जो सालों बाद अपने देश में भारत-पाकिस्तान के बीच मैच देखने की उम्मीद कर रहे थे। पाकिस्तान के पत्रकार फरीद खान के अनुसार, पाकिस्तान के क्रिकेट फैंस भारत से नाराज हैं।
उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें एक पाकिस्तानी फैंस मोहम्मद रिजवान की अगुवाई वाली पाकिस्तानी टीम से चैंपियंस ट्रॉफी मैच तक भारतीय क्रिकेटरों के साथ अपनी दोस्ती को अलग रखने के लिए कह रहा है। उन्होंने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से विराट कोहली और अन्य भारतीय खिलाड़ियों को गले न लगाने के लिए भी कहा।
पिछली बार पाकिस्तान ने दर्ज की थी जीत
दरअसल 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में सरफराज अहमद की अगुवाई वाली पाकिस्तान टीम ने विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम इंडिया को हराकर देश के इतिहास की सबसे मशहूर जीत दिलाई थई। भारत ने ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान को हराया था और उम्मीद थी कि टीम खिताब भी जीतेगी। लेकिन पाकिस्तान ने फाइनल में अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को चौंका दिया।
चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत के खिलाफ पाकिस्तान का पलड़ा भारी
टी-20 वर्ल्ड कप और वनडे वर्ल्ड कप में जहां भारत का पाकिस्तान पर दबदबा है, वहीं चैंपियंस ट्रॉफी में मेन इन ग्रीन टीम इंडिया पर भारी पड़ती है। दोनों टीमों के बीच इस टूर्नामेंट में पांच मैच खेले गए हैं, जहां पाकिस्तान ने तीन जबकि भारत ने दो मैच जीते हैं।
यह भी पढ़ें: Champions Trophy: शमी IN, राहुल OUT, बांग्लादेश के खिलाफ ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
37 mins agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड को लगा 9वां झटका, अर्शदीप सिंह ने फिलिप्स को भेजा पवेलियन
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
12 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
12 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines