Team India Dilip Vengsarkar: चैंपियंस ट्रॉफी की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। 19 फरवरी से पाकिस्तान और यूएई की धरती पर टूर्नामेंट का आगाज होना है। टीम इंडिया को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। हालांकि, मेगा इवेंट में भारतीय टीम अपने प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बिना मैदान पर उतरेगी। वहीं, विराट कोहली और रोहित शर्मा की फॉर्म को लेकर भी टीम मैनेजमेंट थोड़ी टेंशन में जरूर है। इस बीच, भारत के पूर्व कप्तान दिलीप वेंगसरकर का मानना है कि रोहित और कोहली की फॉर्म को लेकर चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है और वह दोनों बड़े मैच के खिलाड़ी हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि टीम इंडिया के पास इस बार चैंपियन बनने का सुनहरा चांस है।
कोहली-रोहित को लेकर नो टेंशन
पूर्व भारतीय सिलेक्टर वेंगसरकर ने टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत करते हुए कहा, “रोहित-कोहली बड़े मैच के प्लेयर हैं और वह बड़े मैचों में जबरदस्त प्रदर्शन करके दिखाएंगे। यह बात विपक्षी टीम भी बखूबी जानती है, ऐसे में इन दोनों का टीम में होना ही काफी महत्वपूर्ण है। कोहली और रोहित बड़ा अंतर पैदा कर सकते हैं। मुझे भरोसा है कि जितना बड़ा मौका होगा उतना ही यह दो बल्लेबाज दमदार खेल दिखाएंगे। भारत के पास चैंपियंस ट्रॉफी को जीतने का सुनहरा चांस है।”
दुबई में मास्टर स्ट्रोक आएगा काम
दिलीप वेंगसरकर ने कहा कि टीम में ज्यादा ऑलराउंडर्स होने का भारतीय टीम को दुबई में जबरदस्त फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा, “पांच से ज्यादा स्पिनर्स नहीं यह ऑलराउंडर्स हैं, जो बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों कर सकते हैं। टीम में ऑलराउंडर्स होने की वजह से बैटिंग लंबी होगी, जिसका फायदा दुबई में मिलेगा जहां की कंडिशंस भारत जैसी ही होंगी। ऑलराउंडर्स काफी महत्वपूर्ण हैं और हमारे पास अच्छे विकल्प मौजूद हैं। मैं बस यह देखना चाहता हूं कि वरुण वनडे में कैसा प्रदर्शन करेंगे। वह घर में टी-20 फॉर्मेट से तालमेल बैठा चुके हैं, लेकिन एकदिवसीय मैचों में आपको 10 ओवर डालने होते हैं।”
संबंधित खबरें
अग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
11 mins agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
13 mins agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
52 mins agoसेना देशों में 5000 रन पूरे करने से 36 रन दूर रोहित शर्मा
1 hr agoभारत ने छठी बार जीता एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब
2 hrs agoपृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
2 hrs agoWPL 2027 में तीसरी बार चैंपियन बनने उतरेगी RCB, जानें शेड्यूल और स्क्वॉड
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ का बल्ले से धमाका, महाराष्ट्र ने बंगाल को हराया
2 hrs agoइंडिया ए की टीम में हुई तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी
3 hrs agoरोनाल्डो के वो 7 महारिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना है लगभग नाममुकिन
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines