Digvesh Rathi: आईपीएल 2025 में एलएसजी के कई खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन किया। हालांकि टीम आईपीएल 2025 प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी। टीम की ओर से फिरकी गेंदबाज दिग्वेश राठी ने भी कमाल की गेंदबाजी की थी। उन्होंने एलएसजी के लिए अपनी शानदार गेंदबाजी से महफिल लूटी। आईपीएल 2025 के बाद राठी लोकल लीग में धमाल मचा रहे हैं। उन्होंने 5 गेंदों में 5 विकेट लेकर तहलका मचा दिया।
राठी ने मचाया धमाल
आईपीएल 2025 के बाद दिग्वेश राठी ने तहलका मचा दिया। उन्होंने 5 गेंदों में 5 विकेट अपने नाम किए। राठी ने एक लोकल लीग में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने अपनी पहली गेंद पर बल्लेबाज को बोल्ड कर दिया। इसके बाद वह अगली तीन गेंदों में 3 बल्लेबाज को क्लीन बोल्ड करने में सफल हुए। वहीं पांचवीं गेंद पर उन्होंने एल्बीडबल्यू आउट कर बल्लेबाज को पवेलियन भेजा। इस तरह फिरकी गेंदबाज ने लगातार 5 गेंदों में 5 विकेट लेकर तहलका मचा दिया।
दिग्वेश की इस शानदार गेंदबाजी का वीडियो एलएसजी के मालिक संजीव गोयनका ने भी सोशल मीडिया पर साझा किया है। उन्होंने वीडियो साझा करते हुए लिखा कि एक स्थानीय टी20 मैच में दिग्वेश राठी की 5 में से 5 विकेट लेने की यह क्लिप देखी। यह उनकी प्रतिभा की एक झलक है, जिसने उन्हें आईपीएल 2025 में लखनऊ आईपीएल के लिए एक ब्रेकआउट स्टार बना दिया। राठी ने इस मैच में कुल 7 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। संजीव के अलावा एलएसजी ने आधिकारिक हैंडल पर इस वीडियो को साझा किया है।
ऐसा रहा आईपीएल 2025 में प्रदर्शन
25 साल के इस गेंदबाज ने आईपीएल 2025 में एलएसजी के लिए 13 मैच में 14 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट 8.25 का रहा। हालांकि दिग्वेश अपने सेलिब्रेशन को लेकर कई बार विवादों में आए। बीसीसीआई ने उनके नोटबुक सेलिब्रेशन पर जुर्माना भी लगाया। आईपीएल के दौरान मैदान पर वह अपने सेलिब्रेशन को लेकर कई खिलाड़ियों से भिड़ते हुए भी नजर आए थे।
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
4 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
5 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
5 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
6 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
6 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
7 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
7 hrs agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
7 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines