Digvesh Rathi: सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले गए मुकाबले में अभिषेक शर्मा से भिड़ने की दिग्वेश राठी को कड़ी सजा मिली है। बीसीसीआई ने दिग्वेश पर एक मैच का बैन लगा दिया है। वह गुजरात टाइटंस के खिलाफ होने वाले मुकाबले में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। इसके साथ ही उनकी 50 प्रतिशत मैच फीस भी काट ली गई है। अभिषेक को भी अपनी मैच फीस का 25 प्रतिशत गंवाना पड़ा है। अभिषेक और दिग्वेश के बीच बीच मैदान पर तीखी नोकझोंक देखने को मिली थी। हालात इस कदर बिगड़ गए थे कि प्लेयर्स और अंपायर को बीच-बचाव करना पड़ा था।
दिग्वेश राठी पर लगा बैन
अभिषेक शर्मा से बीच मैदान पर भिड़ने की भारी सजा दिग्वेश राठी को चुकानी होगी। बीसीसीआई ने दिग्वेश पर एक मैच का बैन लगा दिया है। दिग्वेश गुजरात टाइटंस के खिलाफ होने वाले मैच में अब लखनऊ की ओर से खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे। इसके साथ ही उनकी 50 प्रतिशत मैच फीस भी काट ली गई है। यह पहला मौका नहीं है जब दिग्वेश के खिलाफ एक्शन लिया गया है। इससे पहले भी अपने बर्ताव के चलते लखनऊ के स्पिनर को अपनी मैच फीस गंवानी पड़ी है। दिग्वेश के अब कुल 5 डिमेरिट पॉइंट हो गए हैं और इसी वजह से अब उन्हें एक मैच का बैन झेलना होगा।
अभिषेक को भी मिली सजा
दिग्वेश के साथ-साथ अभिषेक शर्मा के खिलाफ भी एक्शन लिया गया है। अभिषेक की 25 प्रतिशत मैच फीस काटी गई है। दरअसल, अभिषेक का विकेट लेने के बाद दिग्वेश ने अपना नोटबुक सेलिब्रेशन किया। हालांकि, जश्न का यह तरीका अभिषेक को रास नहीं आया और दोनों खिलाड़ियों के बीच जमकर बहस हुई। बात इस कदर बिगड़ गई कि हाथापाई तक की नौबत आन पड़ी। अंपायर और प्लेयर्स ने बीच-बचाव करते हुए दोनों प्लेयर्स को अलग किया।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
2 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
2 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
3 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
4 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
4 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
4 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
5 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
5 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines