Vijay Hazare Trophy 2025-26: देश में इन दिनों विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 का आयोजन किया जा रहा है. 24 दिसंबर को पहला राउंड, जबकि 26 दिसंबर को दूसरा राउंड खेला गया. इस टूर्नामेंट में विदर्भ और हैदराबाद के बीच 26 दिसंबर को मुकाबला राजकोट में खेला गया. इस मैच में विदर्भ की ओर से ध्रुव शौरी ने शानदार शतकीय पारी खेली. उन्होंने इस मैच में शतक जमाया और अपने नाम खास उबलब्धि हासिल कर ली. शौरी ने लगातार 5वां शतक ठोककर तहलका मचा दिया है. शौरी ने अब लगातार पांच शतक बनाकर एन जगदीसन के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है.
शौरी ने मचाया तहलका
शौरी ने हैदराबाद के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेली. ये उनका लिस्ट A क्रिकेट में लगातार 5वां शतक था. शौरी के लगातार पांच शतकों का सिलसिला 2024-25 विजय हजारे ट्रॉफी के नॉकआउट राउंड से शुरू हुआ. उन्होंने क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल में शतक बनाया. इसके बाद उन्होंने इस सीजन विजय हजारे ट्रॉफी के पहले मैच में बंगाल के खिलाफ शानदार 125 गेंदों में 136 रनों की पारी खेली. वहीं, अब हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने नाबाद 77 गेंदों में 109 रनों की पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी के दौरान 9 चौके के अलावा 6 छक्के लगाए. शौरी ने अपनी इस पारी से टीम इंडिया के लिए दावा ठोक दिया है.
बता दें कि इससे पहले एन जगदीसन लिस्ट A क्रिकेट में लगातार 5 शतक बना चुके हैं. उन्होंने पांचों शतक 2022-23 विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान लगाए थे. वहीं इस सूची में अगले स्थान पर देवदत्त पडिक्कल, कुमार संगकारा और अल्वीरो पीटरसन हैं, जिन्होंने लगातार चार शतक जड़े हैं.
शौरी सीएसके की ओर से साल 2018 और 2019 में खेल चुके हैं. वह एमएस धोनी के पुराने साथी खिलाड़ी रहे हैं. उन्होंने सीएसके के लिए 2 मैच में 13 रन बनाए थे.
ये भी पढ़ें:- ताबड़तोड़ बैटिंग से लूटी महफिल, पर शतक से चुके विराट कोहली, दिल्ली के लिए ‘आखिरी’ मैच में बनाए इतने रन
विदर्भ ने जीता मुकाबला
ध्रुव शौरी की शतकीय पारी के दमपर विदर्भ ने 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 365 रन बनाए थे. शौरी के अलावा अमन मोखाडे ने 82 और यश राठौड़ ने 68 रनों का योगदान दिया. इसके अलावा रविकुमार समर्थ ने 63 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद 49.2 ओवर में 276 रनों पर सिमट गई. विदर्भ ने ये मुकाबला 89 रनों से जीत लिया.
यह भी पढ़ें- विराट कोहली वर्ल्ड कप 2027 में खेलेंगे या नहीं? बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने कर दिया बड़ा दावा
संबंधित खबरें
ऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
14 mins agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
26 mins agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
32 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
57 mins agoइतिहास रचने की दहलीज पर गिल, 105 रन बनाते ही नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: ऑकलैंड में टीम इंडिया के लिए फील्डिंग बनी सबसे बड़ी चुनौती
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली सचिन के 9 बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में रोहित शर्मा बना सकते हैं 5 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoचेन्नई सुपर किंग्स के उर्विल पटेल ने रणजी में दोहरा शतक मारकर रचा इतिहास
2 hrs agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे की प्लेइंग-11 पर तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines