Hybrid SISGrass Technology: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) स्टेडियम यानी धर्मशाला स्टेडियम देश का पहला हाइब्रिड एसआईएसग्रास टेक्नोलॉजी (Hybrid SISGrass Technology) वाला मैदान बन गया है। यह तकनीक बेस्ट नेचुरल और आर्टिफिशियल खेल सतहों का मिश्रण है, जो प्लेयर्स के लिए स्थायित्व, निरंतर प्रदर्शन और सुरक्षा का वादा करती है। इस पिच की शुरुआत नीदरलैंड से हुई।
पिच की लाइफ बढ़ जाएगी
इस पिच का लक्ष्य भारी उपयोग के कारण तेजी से खराब हो रही पारंपरिक पिचों का समाधान देना और भारतीय क्रिकेट को ऊपर उठाना है। इस तकनीक से पिचों की लाइफ बढ़ जाती है। साथ ही ग्राउंडकीपर्स का बोझ भी कम करती है। यह इनिशिएटिव पूरे देश में क्रिकेट सुविधाओं को अपग्रेड करेगा। 2024 से देशभर में इस तरह के प्रोजेक्ट शुरू करने की योजना है। यूनाइटेड किंगडम में ऐसी पिचों के सफल इंप्लीमेंटेशन के बाद लिमिटेड ओवर मेच में हाइब्रिड सतहों के लिए ICC से मंजूरी मांगी गई है।
यह टेक्नोलॉजी क्या है?
2017 में SISGrass द्वारा विकसित यूनिवर्सल मशीन इस परिवर्तन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह प्राकृतिक टर्फ के साथ 5% पॉलिमर फाइबर का मिश्रण है, जो क्रिकेट पिचों की लचीलापन और गुणवत्ता को बढ़ाता है। यह तकनीक इंग्लैंड में पहले ही अपनी उपयोगिता साबित कर चुकी है, इसका उपयोग लगभग हर काउंटी मैदान में किया जाता है, जिसमें लॉर्ड्स और एजबेस्टन जैसे स्टेडियम शामिल हैं। धर्मशाला के बाद इस तकनीक का उपयोग अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम और मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: स्टेडियम से पोस्ट कीं तस्वीरें तो होगी कार्रवाई, BCCI ने प्लेयर्स, टीम और कमेंटेटर को चेताया
ये भी पढ़ें: Womens T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप 2024 के लिए टीम का ऐलान, इस खिलाड़ी को सौंपी गई कमान
संबंधित खबरें
IND vs NZ: वैभव सूर्यवंशी के साथ हुई 'नाइंसाफी', सीरीज जीत के बावजूद नहीं मिला पांचवें T20I की प्लेइंग 11 में मौका
22 mins ago3 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे रोहित-विराट, देखें IND vs NZ सीरीज का शेड्यूल
40 mins agoLIVE: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, प्लेइंग 11 में हुआ बदलाव
44 mins agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
1 hr agoऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
2 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
2 hrs ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
3 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
4 hrs agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
5 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines