Dhanashree Verma: टीम इंडिया के स्टार स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का तलाक हुए कई महीने हो चुके हैं। तलाक के बाद दोनों अपने-अपने काम में व्यस्त है। तलाक के बाद युजवेंद्र चहल का कुछ दिन पहले ही एक पॉडकास्ट आया था, जिसमें उन्होंने धनश्री वर्मा से अलग होने की कहानी बताई थी। वहीं अब तलाक के बाद धनश्री वर्मा का चहल को लेकर पहला बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने बताया कि कोर्ट में आखिरी दिन क्या हुआ और वे कैसा महसूस कर रही थीं?
चहल के साथ तलाक पर धनश्री ने तोड़ी चुप्पी
तलाक वाले दिन आखिरी बार चहल और धनश्री का सामना कोर्ट में ही हुआ था। उस दिन का जिक्र करते हुए धनश्री वर्मा ने बताया कि जब फैसला सुनाया जाने वाला था, तो मैं बहुत भावुक हो गई। मैं सबके सामने चीखने लगी। मुझे बस इतना याद है कि मैं रोती ही रही, चीखता रही। बिल्कुल! ये सब हुआ, और चहल पहले बाहर आ गया था।”
चहल की टी-शर्ट को लेकर क्या बोलीं धनश्री?
जिस दिन चहल और धनश्री का तलाक हुआ उस दिन युजवेंद्र कोर्ट में ‘Be Your Sugar Daddy’ लिखी एक टी-शर्ट पहनकर आए थे, जिसने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा था। जिसकी काफी आलोचना भी हुई थी।
इसको लेकर धनश्री ने बताया कि “वो पहले ही बाहर जा चुका था, इसको लेकर मुझे पता नहीं चला क्योंकि मैं कोर्ट में अंदर थीं। इसके बाद मैं पिछले गेट से बाहर निकली क्योंकि मैं मीडिया का सामना नहीं करना चाहती थीं और मैंने सिर्फ नॉर्मल टी-शर्ट और जींस पहनी थी।”
ये भी पढ़ें:-Asia Cup 2025: नजरअंदाज किए गए मोहम्मद सिराज, तो भड़क गए हरभजन सिंह, उठाया बड़ा सवाल
संबंधित खबरें
कितने बजे शुरू होगा IND vs WI पहला टी20 मैच? जानें पूरी डिटेल्स
7 mins agoशास्त्री ने इमरान खान के समर्थन में उठाई आवाज, पाक सरकार के रवैये पर भड़के
29 mins agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
37 mins agoIND vs WI: पहले टी20 में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
45 mins agoवैभव सूर्यवंशी को क्यों नहीं मिला 4 मैच में मौका? गंभीर ने बताई अंदर की बात
1 hr agoVIDEO: क्रिकेट इतिहास में पहली बार, वाइड बॉल सीधे गई बाउंड्री पार
2 hrs ago6 अक्टूबर को एक ही दिन वनडे और T20 मैच खेलेगी भारतीय टीम
2 hrs ago3 साल बाद ईशान किशन की हो सकती है टेस्ट टीम में वापसी, बड़ा अपडेट आया सामने
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए एक साथ 4 स्क्वॉड का होगा ऐलान, टीम इंडिया सिलेक्शन म
3 hrs agoन्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत ने BCCI से की बड़ी मांग
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines