Davis Cup 2026: डेविस कप के क्वालिफायर मुकाबले में भारत ने बड़ा उलटफेर कर डाला है. भारत ने दमदार प्रदर्शन करते हुए नीदरलैंड्स के खिलाफ धमाकेदार जीत दर्ज की है. इस जीत के साथ ही भारत ने अगले दौर में अपनी जगह भी बना ली है. कॉलेज स्टूडेंट दक्षिनेश्वर सुरेश ने नीदरलैंड्स के खिलाफ दमदार खेल दिखाया.
उन्होंने विश्व की नंबर छह टीम के खिलाफ निर्णायक पांचवां मैच जीतते हुए भारत को 3-2 से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. साल 2019 के बाद पहली बार भारत दूसरे दौर में प्रवेश करने में सफल हुआ है.
भारत ने किया बड़ा उलटफेर
नीदरलैंड्स के खिलाफ युकी भांबरी और दक्षिनेश्वर की जोड़ी ने युगल मुकाबले को जीतने के साथ ही भारत की जीत की उम्मीदों को जगाया. हालांकि, एकल मैच में सुमित नागल बुरी तरह से फ्लॉप रहे और उन्हें वर्ल्ड के 88वें नंबर के प्लेयर जेस्पर डि जोंग के खिलाफ करीब तीन घंटे तक चले मैच में 7-5, 1-6, 4-6 से हार का मुंह देखना पड़ा. यही वजह रही कि पांचवां मैच भारत के लिहाज से काफी अहम हो गया. हर किसी की निगाहें दक्षिनेश्वर सुरेश पर टिकी हुई थीं.
सुरेश ने भी टीम को निराश नहीं किया. उन्होंने डि ओडेन के खिलाफ खेले गए मैच में 6-4, 7-6 से जीत दर्ज करते हुए भारत को दूसरे दौर में जगह दिला दी. 465वीं रैंकिंग पर मौजूद दक्षिनेश्वर का प्रदर्शन किसी चमत्कार से कम नहीं रहा और उन्होंने अपने खेल से लिएंडर पेस की यादें ताजा कर दीं. लिएंडर ने ठीक इसी तरह साल 2004 में जापान के खिलाफ धांसू प्रदर्शन किया था.
2019 के बाद पहली बार मिली जीत
साल 2019 में डेविस कप के नए फॉर्मेट की शुरुआत के बाद भारत ने पहली बार दूसरे राउंड में अपनी जगह बनाई है. अगले दौर में भारत का सामना कोरिया के साथ होने की उम्मीद जताई जा रही है. दक्षिनेश्वर ने युकी भांबरी के साथ मिलकर युगल मुकाबला भी जीता. दक्षिनेश्वर और युकी का युगल मैच काफी लंबा चला, लेकिन आखिर में जीत भारत के पक्ष में आई
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड से साउथ अफ्रीका तक…जानिए ODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले किन टीमों से भिड़ेगा भारत
1 hr agoAsian Games 2026: लवलीना बोरगोहेन ने बर्थडे पर जीता गोल्ड मेडल, चीनी खिलाड़ी को हराकर खत्म किया 12 साल का इंतजार
2 hrs agoशुभमन गिल ने तोड़ा ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज माइकल बेवन का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बनाया नया इतिहास
2 hrs agoODI World Cup 2027 में कितने बजे से शुरू होंगे टीम इंडिया के मुकाबले? नोट कर लीजिए मैच टाइमिंग
2 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में भारत की संभावित प्लेइंग-11, क्या रोहित शर्मा होंगे बाहर?
3 hrs agoAsian Games 2026: 48 साल में पहली बार, भारतीय महिला रिकर्व टीम ने एशियन गेम्स में जीता गोल्ड मेडल
5 hrs agoODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले साउथ अफ्रीका में 6 मैचों की सीरीज खेलेगी टीम इंडिया! जानें पूरा प्लान
5 hrs agoAsian Games 2026 LIVE: लवलीना ने जीता गोल्ड मेडल, भारतीय मेंस रिकर्व टीम ने जीता सिल्वर
6 hrs agoIrani Cup 2026: रेस्ट ऑफ इंडिया के कप्तान ऋषभ पंत बुरी तरह से हुए फेल, सिर्फ 10 रन बनाकर लौटे पवेलियन
13 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में टीम इंडिया का शेड्यूल आया सामने, 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से होगा मैच
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines