Dewald Brevis: 22 साल की उम्र। लंबे-लंबे सिक्स जड़ने में उस्ताद या यूं कह लीजिए तबाही का दूसरा नाम। आईपीएल 2025 के बीच सीजन चेन्नई ने एक खिलाड़ी को बतौर रिप्लेसमेंट अपनी टीम से जोड़ा था। उसी बल्लेबाज को अब सीएसके का भविष्य माना जा रहा है। नाम है डेवाल्ड ब्रेविस। इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में ब्रेविस को छह मैचों में खेलने का मौका मिला। ‘लिटिल एबी’ के नाम से मशहूर ब्रेविस ने इन 6 मैचों में गर्दा उड़ा डाला। बल्ले से निकले 218 रन और 180 का जबरदस्त स्ट्राइक रेट। ब्रेविस का बेखौफ अंदाज उनकी बल्लेबाजी को खास बनाता है। साउथ अफ्रीका के इस यंग बैटर के पिटारे में इतने शॉट्स हैं कि वह एक ओवर में छह की 6 गेंदों को अलग तरीके से बाउंड्री लाइन के पार पहुंचाने का हुनर रखते हैं।
सीएसके के हाथ लगा कोहिनूर
भले ही चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह सीजन किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा, लेकिन डेवाल्ड ब्रेविस के रूप में टीम के हाथ वो हीरा लगा है, जिसकी चमक से सीएसके आने वाले सीजन में जगमग हो सकती है। ब्रेविस को सोशल मीडिया पर फैन्स चेन्नई के भविष्य का अगला सुपरस्टार भी मान रहे हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में भी ब्रेविस का बल्ला खूब गरजा। 23 गेंदों में ब्रेविस ने ऐसी तबाही मचाई कि हर कोई उनकी बैटिंग का दीवाना हो गया। 22 वर्षीय बल्लेबाज ने 247 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 57 रन की तेज तर्रार पारी खेली। अपनी इस इनिंग के दौरान ब्रेविस ने 4 चौके और 5 गगनचुंबी सिक्स जमाए। ब्रेविस के इस प्रदर्शन को देखते हुए चेन्नई अगले सीजन के लिए उन्हें हर हाल में रिटेन करेगी और इस बात में कोई शक नहीं है।
ब्रेविस के लिए धांसू सीजन
डेवाल्ड ब्रेविस के लिए आईपीएल 2025 कमाल का रहा। 6 मैचों में उन्होंने 43.60 की औसत और 180 के धांसू स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 218 रन ठोके। ब्रेविस के बल्ले से दो फिफ्टी निकली। इस सीजन उन्होंने चौके से ज्यादा छक्के लगाए। ब्रेविस ने इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में 13 चौके जमाए, जबकि उनके बैट से कुल 16 सिक्स निकले।
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
6 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
7 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
7 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
7 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
8 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
8 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
9 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
9 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
9 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines