Devajit Saikia Replaces Jay Shah: BCCI की एक स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) में नए सचिव का ऐलान हो गया है। देवजीत सैकिया बीसीसीआई के नए सचिव बन गए हैं। वो जय शाह की जगह लेंगे। जय शाह के आईसीसी चेयरमैन बनने के बाद यह पद खाली हो गया था।
अंतरिम सचिव के रूप में कर रहे थे काम
सैकिया 1 दिसंबर को जय शाह के जाने के बाद से बीसीसीआई के अंतरिम सचिव के रूप में काम कर रहे हैं। बीसीसीआई के संविधान में यह प्रावधान है कि किसी भी रिक्त पद को एसजीएम बुलाकर 45 दिनों के भीतर भरा जाना चाहिए और रविवार की बैठक उस समय सीमा के भीतर हुई, क्योंकि यह 43वें दिन आयोजित की गई थी।
प्रभतेज सिंह भाटिया बने बीसीसीआई कोषाध्यक्ष
सैकिया के साथ-साथ प्रभतेज सिंह भाटिया को भी रविवार को बीसीसीआई की विशेष आम बैठक (एसजीएम) में आधिकारिक तौर पर बीसीसीआई कोषाध्यक्ष चुना गया। भाटिया आशीष शेलार की जगह लेंगे, जिन्होंने हाल ही में महाराष्ट्र सरकार में पद संभालने के बाद पद से इस्तीफा दे दिया था।
बता दें कि बीसीसीआई के रिटर्निंग ऑफिसर और भारत के पूर्व सीईसी अचल कुमार जोती द्वारा मंगलवार को सूची को अंतिम रूप दिए जाने के बाद रिक्त पदों के लिए सैकिया और प्रभतेज ही एकमात्र उम्मीदवार थे।
जानें कौन हैं देवजीत सैकिया
देवजीत सैकिया का क्रिकेट करियर बहुत छोटा रहा है। उन्होंने 1990 और 1991 के बीच सिर्फ चार प्रथम श्रेणी मैच खेले, जिसमें 53 रन बनाए और 9 विकेट लिए। क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद वो वकील बन गए थे। उन्होंने गुवाहाटी उच्च न्यायालय में प्रैक्टिस की थी।
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
7 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
28 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
48 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines