Delhi Premier League 2025: दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 का एलिमिनेटर मुकाबला वेस्ट दिल्ली लायंस और साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स के बीच खेला गया। इस मैच में रनों की बौछार के साथ-साथ खिलाड़ियों के बीच बहसबाजी भी देखने को मिली। मैच वेस्ट दिल्ली लायंस के कप्तान नितीश राणा और साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स के स्पिन गेंदबाज दिग्वेश राठी के बीच जमकर लड़ाई देखने को मिली। इसके अलावा 3 और खिलाड़ियों की बीच झड़प देखने को मिली, जिनपर अब भारी जुर्माना लगाया गया है।
नितीश राणा और दिग्वेश राठी समेत 5 खिलाड़ियों पर लगा जुर्माना
इस मैच में पहले नितीश राणा और दिग्वेश राठी के बीच बहसबाजी देखने को मिली, इस दौरान अंपायर्स ने दोनों की लड़ाई को शांत कराया। इसके बाद कृष यादव, सुमित माथुर और अमन भारती इन तीनों खिलाड़ियों को आपस में भिड़ते हुए देखा गया। इन सभी खिलाड़ियों को डीपीएल की आचार संहिता का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया और अब इन सभी खिलाड़ियों पर जुर्माना लगाया गया है।
डीपीएल की प्रेस रिलीज के मुताबिक दिग्वेश राठी पर अनुच्छेद 2.2 (स्तर 2) का उल्लंघन करने के चलते मैच फीस का 80 फीसदी जुर्माना लगाया गया है। वहीं नितीश राणा पर अनुच्छेद (2.6 स्तर 1) उल्लंघन करने के चलते मैच फीस का 50 फीसदी जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा अमन भारती पर मैच फीस का 30 फीसदी जुर्माना, सुमित माथुर पर 50 फीसदी और कृष यादव पर 100 फीसदी जुर्माना लगाया गया है।
वेस्ट दिल्ली लायंस ने 7 विकेट से जीता मैच
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 201 रन बनाए थे। साउथ दिल्ली की तरफ से तेजस्वी दहिया ने 60, अनमोल शर्मा ने 55 और सुमित माथुर ने 48 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद वेस्ट दिल्ली लायंस ने इस मैच को 17.1 ओवर में 3 विकेट खोकर जीत लिया था। वेस्ट दिल्ली की तरफ से कप्तान नितीश राणा ने 55 गेंदों पर 134 रनों की नाबाद पारी खेली थी। जिसमें 15 छक्के और 8 चौके शामिल थे।
ये भी पढ़ें:-15 छक्के- 8 चौके, 134 रन, टीम इंडिया से बाहर चल रहे स्टार का तूफानी शतक, दिग्वेश राठी को जमकर कूटा
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
3 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
4 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
5 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
5 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
6 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
6 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
6 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
7 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines