Mitchell Starc DC vs KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को एकतरफा मुकाबले में 14 रनों से हराया। केकेआर से मिले 205 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली के दबंग 190 रन ही बना सके। मैच में केकेआर की पारी के आखिरी ओवर में मिचेल स्टार्क ने कमाल की गेंदबाजी की। स्टार्क के इस ओवर में लगातार तीन गेंदों पर 3 विकेट गिरे। दिल्ली के फास्ट बॉलर ने ओवर की तीसरी गेंद पर रोवमैन पॉवेल को पवेलियन की राह दिखाई, तो चौथी गेंद पर अनुकूल रॉय को आउट किया। वहीं, पांचवीं गेंद पर आंद्रे रसेल चलते बने। हालांकि, इसके बावजूद स्टार्क की हैट्रिक पूरी नहीं हो सकी।
स्टार्क की हैट्रिक नहीं हुई पूरी
केकेआर की पारी का आखिरी ओवर फेंकने आए मिचेल स्टार्क की पहली ही गेंद पर आंद्रे रसेल ने 106 मीटर का गगनचुंबी सिक्स लगाते हुए ओवर की शुरुआत की। अगली बॉल स्टार्क के हाथ से वाइड निकली। दूसरी गेंद पर रसेल सिर्फ एक रन ही बना सके। स्टार्क के ओवर की तीसरी गेंद पर पॉवेल ठीक विकेटों के सामने पाए गए। पॉवेल ने रिव्यू का इस्तेमाल भी किया, लेकिन वह अपना विकेट नहीं बचा सके। अगली ही गेंद पर स्टार्क ने अनुकूल रॉय को भी पवेलियन की राह दिखा दी।
अनुकूल ने लेग साइड की तरफ शॉट तो जोरदार खेला, लेकिन चमीरा ने हवा में छलांग लगाते हुए इस टूर्नामेंट का सबसे बेहतरीन कैच लपका। 2 गेंदो पर दो विकेट आ चुके थे और स्टार्क हैट्रिक पर थे। स्टार्क ने पांचवीं गेंद फेंकी और हर्षित राणा बॉल पर बल्ला भी नहीं लगा सके। हालांकि, हर्षित तुरंत रन लेने के लिए दौड़ पड़े। रसेल भी दूसरे छोर से दौड़े, लेकिन वह क्रीज से थोड़ा दूर रह गए। अभिषेक पोरेल का थ्रो डायरेक्ट स्टंप पर आकर लगा और रसेल को पवेलियन लौटना पड़ा। इस तरह से तीन गेंदों में 3 विकेट तो गिरे, लेकिन फिर भी मिचेल स्टार्क की हैट्रिक पूरी नहीं हो सकी। स्टार्क ने अपने चार ओवर के स्पेल में 43 रन खर्च करते हुए 3 बड़े विकेट अपने नाम किए।
संबंधित खबरें
भारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
2 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
2 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
3 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
3 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
4 hrs agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
4 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
5 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे जडेजा, इस टीम में मिली जगह
5 hrs ago2027 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलेगी ये 4 टीमें, इमरान ताहिर की भविष्यवाणी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines