David Warner: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैच की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। जिसके लिए भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है। हालांकि इस सीरीज से पहले डेविड वॉर्नर ने संन्यास से यू टर्न ले लिया है। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ अपना आखिरी टेस्ट मैच खेलकर संन्यास का ऐलान किया था। लेकिन अब आगामी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले वॉर्नर ने संन्यास से यू टर्न लिया है।
सिडनी में खेला था आखिरी मुकाबला
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ डेविड वॉर्नर ने जनवरी 2024 में अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था। इस मैच के बाद बाएं हाथ के बल्लेबाज ने संन्यास का ऐलान कर दिया था। हालांकि अब ऑस्ट्रेलिया में होने वाली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले वॉर्नर ने खुद को उपलब्ध कर लिया है।
क्यों इस बार खास है बॉर्डर गावस्कर?
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी इस भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों के लिए अहम है। क्योंकि दोनों ही टीमें विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025 फाइनल की प्रबल दावेदार हैं। इसलिए सीरीज कांटे की होने वाली है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2023 भी दोनें देशों के बीच खेला गया था, जिसमें भारत को कंगारुओं के सामने हार का सामना करना पड़ा था।
कब से शुरू है सीरीज?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच 22 नवंबर से खेला जाएगा। जबकि दूसरा मैच 6 दिसंबर से खेला जाना है। सीरीज का आखिरी मुकाबला 3 जनवरी को खेला जाएगा। इससे पहले बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी भारत में खेली गई थी, जिसे टीम इंडिया ने अपने नाम किया था।
ऐसा रहा है करियर
ऑस्ट्रेलिया के लिए वॉर्नर ने 112 टेस्ट मैच में 44.59 की औसत के साथ 8787 रन बनाए हैं। इसके अलावा 161 वनडे मुकाबले में उन्होंने 45.30 की औसत के साथ 6932 रन बनाए हैं। वहीं 110 टी-20 मैच में इस खिलाड़ी ने 33.43 की औसत के साथ 3277 रनों को अपने नाम किया है। टेस्ट में उन्होंने 26 शतक के अलावा, वनडे में 22 शतक अपने नाम किए हैं, जबकि टी-20 में दिग्गज खिलाड़ी के नाम 1 शतक दर्ज हैं।
यह भी पढ़ें: IND vs NZ: भारत को हराने के बाद भी टेंशन में न्यूजीलैंड, दूसरे टेस्ट में नहीं खेलेगा दिग्गज खिलाड़ी
यह भी पढ़ें: IND vs NZ: भारत को हराने के बाद भी टेंशन में न्यूजीलैंड, दूसरे टेस्ट में नहीं खेलेगा दिग्गज खिलाड़ी
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड से साउथ अफ्रीका तक…जानिए ODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले किन टीमों से भिड़ेगा भारत
1 hr agoAsian Games 2026: लवलीना बोरगोहेन ने बर्थडे पर जीता गोल्ड मेडल, चीनी खिलाड़ी को हराकर खत्म किया 12 साल का इंतजार
2 hrs agoशुभमन गिल ने तोड़ा ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज माइकल बेवन का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बनाया नया इतिहास
2 hrs agoODI World Cup 2027 में कितने बजे से शुरू होंगे टीम इंडिया के मुकाबले? नोट कर लीजिए मैच टाइमिंग
2 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में भारत की संभावित प्लेइंग-11, क्या रोहित शर्मा होंगे बाहर?
3 hrs agoAsian Games 2026: 48 साल में पहली बार, भारतीय महिला रिकर्व टीम ने एशियन गेम्स में जीता गोल्ड मेडल
5 hrs agoODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले साउथ अफ्रीका में 6 मैचों की सीरीज खेलेगी टीम इंडिया! जानें पूरा प्लान
5 hrs agoAsian Games 2026 LIVE: लवलीना ने जीता गोल्ड मेडल, भारतीय मेंस रिकर्व टीम ने जीता सिल्वर
6 hrs agoIrani Cup 2026: रेस्ट ऑफ इंडिया के कप्तान ऋषभ पंत बुरी तरह से हुए फेल, सिर्फ 10 रन बनाकर लौटे पवेलियन
13 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में टीम इंडिया का शेड्यूल आया सामने, 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से होगा मैच
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines