David Warner Predicts IPL 2025 Winner: रजत पाटीदार की अगुवाई में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) आईपीएल 2025 के फाइनल में पहुंच चुकी है। यह खिताबी मुकाबला तीन जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाला है। आरसीबी ने नौ साल बाद आईपीएल के फाइनल मुकाबले में जगह बनाई है, जहां पिछली बार साल 2016 में उसे सनराइजर्स हैदराबाद ने हराया था। टीम को लेकर अब ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज डेविड वार्नर ने बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने यह भी बताया कि फाइनल मुकाबले में कौन ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बन सकता है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक फैन के सवाल का जवाब देते हुए कि वॉर्नर ने बताया कि लंबे समय से अपने पहले खिताब के लिए तरस रही आरसीबी उनकी फेवरेट टीम है। उन्होंने अपने पूर्व साथी खिलाड़ी और तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड के बारे में भविष्यवाणी करते हुए कहा कि वह फाइनल मुकाबले में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अवॉर्ड जीतेंगे।
बता दें कि पिछले साल भी एक कंगारू तेज गेंदबाज ही आईपीएल के फाइनल मुकाबले में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बना था, जब कोलकाता नाइट राइडर्स के मिचेल स्टार्क ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच जिताऊ स्पैल डालकर अपनी टीम को जीत दिलाई थी।
शानदार फॉर्म में हैं हेजलवुड
हेजलवुड आईपीएल 2025 में शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने इस सीजन 11 मैचों में 15.80 की औसत और 11.40 की स्ट्राइक रेट से 21 विकेट लिए हैं। कंधे में चोट की वजह से वे कुछ मैच नहीं खेल पाए थे, लेकिन क्वालीफायर-1 में उन्होंने जोरदार वापसी की और पंजाब किंग्स के खिलाफ तीन विकेट लेकर सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में से एक रहे।
मुंबई या पंजाब से फाइनल में भिडे़गी आरसीबी
पंजाब की टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रही, जिससे उसे क्वालीफायर-1 खेलने का मौका मिला। हालांकि टीम को यहां आरसीबी से 8 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। टीम अब फाइनल में जगह बनाने के लिए रविवार को मुंबई इंडियंस से भिडे़गी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
यह भी पढ़ें: फिक्स हो गई रिंकू सिंह की शादी की तारीख, इस दिन प्रिया सरोज संग लेंगे सात फेरे
संबंधित खबरें
IND vs NZ: तीसरे वनडे पर बारिश का साया, हैमिल्टन में धुल सकता है मैच
4 hrs agoIPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
5 hrs agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
6 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
7 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
8 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
9 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
10 hrs agoRoman Reigns ने पहली बार WWE में अपने नाम की चमचमाती चैंपियनशिप
10 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
11 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines