Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला 9 मार्च को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को 50 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई है। सेमीफाइनल में मिली हार के बाद साउथ अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज का बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने बताया कि वे किस टीम को फाइनल में सपोर्ट करेंगे?
न्यूजीलैंड को सपोर्ट करेंगे डेविड मिलर
बीत दिन चैंपियंस ट्रॉफी का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था। इस मैच में डेविड मिलर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया था। इस मैच में मिलर ने महज 67 गेंदों पर अपना शतक पूरा कर लिया था।
ये चैंपियंस ट्रॉफी इतिहास का किसी भी बल्लेबाज का सबसे तेज शतक था, लेकिन मिलर अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके थे। वहीं मैच के बाद डेविड मिलर ने कहा कि “मैं आपके साथ ईमानदार रहूंगा। मुझे लगता है कि मैं न्यूजीलैंड का समर्थन करूंगा।”
ये भी पढ़ें:- CT 2025: भारत-न्यूजीलैंड के बीच फाइनल रद्द होने पर कौन बनेगा चैम्पियन? क्या कहता है ICC का नियम
आईसीसी पर भी उठाया सवाल
सेमीफाइनल में मिली हार के बाद डेविड मिलर का दर्द भी छलका। वहीं हार के लिए मिलर ने कहीं न कहीं टीम इंडिया के दुबई में खेलने को लेकर आईसीसी पर सवाल उठाया। मिलर ने कहा कि “यह केवल एक 1 और 40 मिनट की उड़ान थी, लेकिन हमें ऐसा करना पड़ा। हम शाम 4 बजे दुबई पहुंचे और अगले दिन और सुबह 7.30 बजे हमें वापस आना पड़ा। यह अच्छा नहीं है। ऐसा नहीं है कि हमने 5 घंटे की उड़ान भरी और हमारे पास ठीक होने और स्वस्थ होने के लिए पर्याप्त समय था। लेकिन फिर भी यह सही नहीं था।”
ये भी पढ़ें:- CT 2025: हार के बाद साउथ अफ्रीका टीम के हेड कोच का बड़ा बयान, पिच को लेकर कही ये बात
संबंधित खबरें
भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथे T20I में टूटेगा 11 साल का रिकॉर्ड
11 mins agoआखिरी 6 गेंदों में 4 विकेट... मिचेल स्टार्क ने घातक गेंदबाजी से मचाई तबाही
53 mins agoकितने बजे शुरू होगा WPL 2027 ऑक्शन? जानें LIVE स्ट्रीमिंग से जुड़ी डिटेल्स
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी को फिर बैठना होगा बाहर, दिनेश कार्तिक ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoअभिषेक के जश्न पर ईशान ने ली चुटकी, बोले-दूसरों की मेंटल हेल्थ खराब करता है
10 hrs agoछोटी बाउंड्री और बल्लेबाजों के दबदबे पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
11 hrs agoअभिषेक-वैभव के तूफान से हैरान रह गए श्रेयस अय्यर, दिया बड़ा बयान
12 hrs agoWPL ऑक्शन के लिए कुल 146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, सिर्फ 27 को मिलेगी जगह
13 hrs agoपाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में चटाई धूल
14 hrs agoयुवराज सिंह के 12 गेंदों वाले ताने पर अभिषेक शर्मा ने दिया मजेदार जवाब
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines