हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

CT 2025: ICC की बात से निराश दिखे डेविड मिलर, सेमीफाइनल में मिली हार के बाद छलका दर्द

Champions Trophy 2025: सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों मिली हार के बाद साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज डेविड मिलर का दर्द छलका। वहीं, हार के बाद मिलर आईसीसी की एक बात से निराश दिखे।

विज्ञापन
David Miller

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का दूसरा सेमीफाइनल मैच साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। इस मैच को न्यूजीलैंड ने जीतकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब फाइनल मुकाबला टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच 9 मार्च को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं, सेमीफाइनल में कीवी टीम से मिली हार के बाद साउथ अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड मिलर आईसीसी की एक बात से निराश दिखे। जिसको लेकर मिलर का दर्द छलका है।

आईसीसी की किस बात से खफा डेविड मिलर?

दरअसल ग्रुप बी के दोनों सेमीफाइनलिस्ट टीमें साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया अपने लीग मैच खत्म करने के बाद दुबई चले गए क्योंकि सेमीफाइनल के लिए भारत का मुकाबला किसके साथ होगा ये तब तक तय नहीं हुआ था जब तक कि उन्होंने अपने तीसरे लीग मैच में न्यूजीलैंड को नहीं हरा दिया। टीम इंडिया की न्यूजीलैंड पर जीत के बाद तय हो गया था कि सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के साथ होगा और ऐसे में साउथ अफ्रीका को दुबई से पाकिस्तान वापस आना पड़ा था, क्योंकि दूसरा सेमीफाइनल लाहौर में होना था।

स्पोर्ट्स तक की रिपोर्ट के मुताबिक इसको लेकर डेविड मिलर ने कहा कि “यह केवल एक 1 और 40 मिनट की उड़ान थी, लेकिन हमें ऐसा करना पड़ा। हम शाम 4 बजे दुबई पहुंचे और अगले दिन और सुबह 7.30 बजे हमें वापस आना पड़ा। यह अच्छा नहीं है। ऐसा नहीं है कि हमने 5 घंटे की उड़ान भरी और हमारे पास ठीक होने और स्वस्थ होने के लिए पर्याप्त समय था। लेकिन फिर भी यह सही नहीं था।”

सेमीफाइनल में डेविड मिलर ने खेली शतकीय पारी

न्यूजीलैंड के खिलाफ डेविड मिलर ने नाबाद शतकीय पारी खेली, लेकिन वे साउथ अफ्रीका को जीत नहीं दिला सके। उन्होंने कीवी टीम के खिलाफ महज 67 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया था। ये चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में किसी भी बल्लेबाज का अबतक का सबसे तेज शतक है। अपनी पारी के दौरान मिलर ने 10 चौके और 4 शानदार छक्के लगाए थे।

ये भी पढ़ें:- CT 2025: BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने की पाकिस्तानी मीडिया की बोलती बंद, दुबई में खेलने पर दिया करारा जवाब

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें