CSK vs SRH Pitch Report: आईपीएल 2025 के प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर हो चुकी चेन्नई सुपर किंग्स अपने होम ग्राउंड पर सनराइजर्स हैदराबाद की मेजबानी करेगी। चेन्नई को आखिरी मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 9 विकेट से हार का मुंह देखना पड़ा था। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद को भी एमआई ने ही 7 विकेट से रौंदा था। सीएसके की ओर से पिछले मैच में रविंद्र जडेजा ने 35 गेंदों पर 53 रन की धांसू पारी खेली थी। वहीं, शिवम दुबे का बल्ला भी खूब चला था। दूसरी ओर, एसआरएच का बैटिंग ऑर्डर बुरी तरह से फ्लॉप रहा था।
कैसी खेलती है चेपॉक की पिच?
चेन्नई और हैदराबाद के रोमांचक मुकाबला चेपॉक के मैदान पर खेला जाना है। चेपॉक की पिच से आमतौर पर स्पिन गेंदबाजों को अच्छी खासी मदद मिलती है। हालांकि, इस सीजन कहानी थोड़ी अलग रही है। बल्लेबाजों ने भी इस ग्राउंड पर आईपीएल 2025 में खूब धमाल मचाया है। हालांकि, सीएसके और केकेआर के बीच खेला गया मुकाबला लो-स्कोरिंग रहा था। सीएसके की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर सिर्फ 103 रन ही बना सकी थी। इस लक्ष्य को कोलकाता नाइट राइडर्स ने आसानी से 10.1 ओवर में सिर्फ 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया था।
क्या कहते हैं आंकड़े?
चेपॉक ने अब तक कुल 89 आईपीएल मैचों की मेजबानी की है। इसमें से 51 मैचों में जीत पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के हाथ लगी है। वहीं, 38 मैचों में मैदान रनों का पीछा करने वाली टीम ने मारा है। चेपॉक में पहली पारी का औसतन स्कोर 163 रन रहा है। इस ग्राउंड पर सबसे बड़ा स्कोर चेन्नई सुपर किंग्स ने साल 2010 में लगाया था। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलते हुए सीएसके ने 5 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 246 रन लगाए थे। पंजाब के नाम चेपॉक में सबसे बड़े लक्ष्य का सफलतापूर्वक चेज करने का रिकॉर्ड दर्ज है। पंजाब ने सीएसके के खिलाफ 201 रनों के टारगेट को आसानी से हासिल कर लिया था।
संबंधित खबरें
मुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
1 hr agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
2 hrs agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
2 hrs agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
3 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
4 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
6 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
12 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
13 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
14 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines