CSK vs KKR Dream Team: आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स की हालत खस्ता है। पांच मैचों में सीएसके ने अब तक चार मुकाबले में हार का मुंह देखा है। आखिरी मैच में टीम को पंजाब किंग्स के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। बल्लेबाजी में रचिन रविंद्र का बल्ला अभी तक उम्मीद के मुताबिक नहीं चल सका है। डेवोन कॉनवे ने लास्ट गेम में 69 रनों की पारी तो खेली थी, लेकिन उन्होंने 49 गेंदों का सामना किया था। अंतिम ओवरों में टीम को फिनिशर की कमी साफतौर पर खली है। एमएस धोनी रनों के लिए जूझते दिखाई दिए हैं। दूसरी ओर, कोलकाता नाइट राइडर्स को अपने ही घर में लखनऊ के नवाबों के हाथों हार का मुंह देखना पड़ा था। आइए आपको बताते हैं कौन से वो ग्यारह खिलाड़ी होंगे, जो ड्रीम टीम में आपकी बल्ले-बल्ले करा सकते हैं।
एक विकेटकीपर होगा काफी
विकेटकीपर के तौर पर क्विंटन डिकॉक सबसे बढ़िया विकल्प होंगे। डिकॉक का बल्ला अभी तक सिर्फ एक ही मैच में चला है, लेकिन वह अकेले दम पर आपको ढेरों प्वाइंट्स दिला सकते हैं। डिकॉक बतौर ओपनर मैदान पर उतरेंगे और अगर वह पावरप्ले में अच्छी बैटिंग कर जाते हैं, तो आपकी मौज करा सकते हैं।
तीन बल्लेबाज होंगे असरदार
बल्लेबाजी में अंगकृष रघुवंशी, डेवोन कॉनवे और रुतुराज गायकवाड़ सबसे बढ़िया विकल्प होंगे। अंगकृष ने पिछले दो मैचों में अच्छी बल्लेबाजी की है। बीच के ओवरों में पारी को संभालने के साथ-साथ यह युवा बैटर आतिशी बल्लेबाजी भी कर सकता है। कॉनवे ने पिछले मैच में 69 रन की दमदार पारी खेली। रुतुराज का बल्ला भले ही इस सीजन अभी तक नहीं चला है, पर वह चेपॉक के मैदान पर महफिल लूट सकते हैं। रुतुराज को आप ग्रैंड लीग में कप्तान बनाने का रिस्क भी उठा सकते हैं।
चार ऑलराउंडर करा सकते हैं मौज
आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, शिवम दुबे और रचिन रविंद्र यह चार ऑलराउंडर आपकी टीम में हर हाल में होने चाहिए। नरेन पारी का आगाज करते हैं और चार ओवर का स्पेल भी फेंकते हैं। रचिन चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से पारी का आगाज करेंगे और गेंद में भी हाथ आजमाते हुए दिखाई देते हैं। शिवम दुबे ने लास्ट गेम में 27 गेंदों पर 42 रन की तूफानी पारी खेली थी। अच्छी बात यह है कि शिवम नंबर चार पर बैटिंग कर रहे हैं, जिसका फायदा आपको मिल सकता है।
ये तीन बॉलर होंगे बेस्ट चॉइस
गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती, मथीशा पथिराना और नूर अहमद सबसे अच्छे विकल्प होंगे। नूर ने आईपीएल 2025 में अब तक सर्वाधिक विकेट निकाले हैं। 5 मैचों में नूर 11 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। चेपॉक के मैदान पर स्पिनर्स को मदद मिलती है ऐसे में वरुण ड्रीम टीम में ट्रंप कार्ड साबित हो सकते हैं।
CSK vs KKR Dream Team
विकेटकीपर – क्विंटन डिकॉक
बल्लेबाज – अंगकृष रघुवंशी, डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़
ऑलराउंडर -आंद्रे रसेल, सुनील नरेन (कप्तान), शिवम दुबे, रचिन रविंद्र (उपकप्तान)
गेंदबाज- वरुण चक्रवर्ती, मथीशा पथिराना, नूर अहमद
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
13 mins ago6 दिन में 316 रन… शाई होप ने रचा इतिहास, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
21 mins agoविंडीज के ऐतिहासिक रन चेज के बाद भारतीय गेंदबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
1 hr agoदूसरे T20I में हार के बाद टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
1 hr agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I मैच? देखें शेड्यूल
2 hrs ago'गेंदबाजों के करियर...', भारत की हार के बाद पिच पर भड़के गौतम गंभीर
2 hrs agoIPL: BCCI ने बुलाई फ्रेंचाइजी मालिकों की मीटिंग, 20वें सीजन पर होगा मंथन
2 hrs agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
3 hrs ago501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoसंजू सैमसन के 82 रन के बाद वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग 11 में वापसी मुश्किल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines